{"_id":"66c1058d60e710380407cd04","slug":"247-assistant-teachers-and-eight-head-teachers-will-be-adjusted-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-129008-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 247 सहायक शिक्षकों और आठ मुख्य अध्यापकों का होगा समायोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 247 सहायक शिक्षकों और आठ मुख्य अध्यापकों का होगा समायोजन
विज्ञापन
- मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से सरप्लस शिक्षकों की बनी सूची
- सूची में कोई त्रुटि होने पर शिक्षक 22 अगस्त को आपत्ति दर्ज कराएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जनपद में संचालित परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत 247 सहायक अध्यापक, 8 प्राथमिक मुख्याध्यापकों का सरप्लस में समायोजन होगा। समायोजन में शामिल शिक्षकों की सूची का मिलान का कार्य चल रहा है। सरप्लस शिक्षक-शिक्षिकाओं को सूची में त्रुटि आदि लगे तो वह 22 अगस्त को आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
जनपद में 2021 परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हो रहे हैं। लंबे समय के बाद इस बार सरप्लस समायोजन अंतिम पड़ाव पर है। सरप्लस में परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापक व आठ मुख्याध्यापक समायोजन होगा। छात्रों की संख्या के आधार पर शिक्षकों को सरप्लस में शामिल किया गया।
जिले से शिक्षकों का डाटा मुख्यालय गया था। वहां से मानव संपदा पोर्टल के शिक्षकों की सूची जिला बेसिक कार्यालय को भेजी गई। समायोजन की प्रक्रिया में 22 अगस्त को शिक्षक शिक्षिकाओं की ओर से आपत्ति मांगी गई है। समिति द्वारा 23, 24 अगस्त को आई आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। मुख्यालय से आई सूची के अनुसार जनपद में सरप्लस में 247 शिक्षक शिक्षिकाएं, आठ मुख्याध्यापक चिन्हित हुए हैं।
विज्ञापन
सरप्लस में आए 255 शिक्षक
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि सरप्लस में 255 जूनियर शिक्षकों का समायोजन होगा। समायोजन की प्रक्रिया चल रही है।