फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   241 mm of rain recorded in the district in the month of August

0238 पुरानी व रोग ग्रस्त, उन्नत प्रजातियों की करें बुवाई : डॉ. वीबी सिंह

Sun, 03 Sep 2023 10:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
241 mm of rain recorded in the district in the month of August
नगीना में आयोजित प्रगतिशील गन्ना कृषक विचार गोष्ठी में अपने विचार रखते अपर गन्ना आयुक्त।
-किसानों से किया संवाद, गन्ना समिति का भी किया निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। अपर गन्ना आयुक्त (समितियां) डॉ. वीबी सिंह ने कहा कि गन्ना प्रजाति 0238 पुरानी व रोग ग्रस्त हो चुकी है। इसलिए किसान अब अन्य उन्नतशील गन्ना प्रजातियों के गन्ने की ही बुवाई करें।
नगीना धामपुर रोड स्थित सभागार में आयोजित प्रगतिशील गन्ना किसान विचार गोष्ठी में डॉ. वीबी सिंह ने किसानों की गन्ने से संबंधित समस्याओं को गहनता से सुना और समस्याओं के निराकरण कराने की बात कही। सलाह दी कि किसान चालू पेराई सत्र में गन्ना आपूर्ति में होने वाली किसी असुविधा से बचें। इसके लिए गन्ना समितियों में लगने वाले 10 दिवसीय गन्ना संशोधन मेले में अपनी सभी त्रुटियों को ठीक करा लें। गन्ना किसानों ने अपर गन्ना आयुक्त (समितियां) व गन्ना उपायुक्त मुरादाबाद हरपाल सिंह के समक्ष गन्ना तौल कांटों की क्षमता बढ़ाने व क्षेत्र में गुलदार के बढ़ते आतंक का मुद्दा भी उठाया।
विज्ञापन

गोष्ठी में जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह, एससीडीआई अविनाश चंद्र तिवारी, बुंदकी के यूनिट हेड एनके खेतान, मुख्य महाप्रबंधक (गन्ना प्रशासन) रमेश परशुरामपुरिया, गन्ना मुख्य प्रबंधक वाईपी सिंह, उप महाप्रबंधक गन्ना लवकुश सिंह, गन्ना अधिकारी जितेंद्र सिंह व किसान चौधरी धर्मेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, राहुल कुमार व महेंद्र सिंह आदि कई किसानों ने अपने विचार रखें। गोष्ठी का संचालन मुख्य गन्ना प्रबंधक यशपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ना समिति का किया निरीक्षण
अपर गन्ना आयुक्त (समितियां) डाॅ. वीबी सिंह, गन्ना उपायुक्त मुरादाबाद हरपाल सिंह के साथ सहकारी गन्ना विकास समिति पहुंचे। समिति व गन्ना विकास परिषद कार्यालय, समिति अभिलेखों, स्थापना पटल, फार्म मशीनरी बैंक को देखा। गन्ना परिषद बुंदकी-नगीना के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अविनाश चंद्र तिवारी व गन्ना समिति सचिव विजयपाल आदि साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed