फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   241 mm of rain recorded in the district in the month of August

Bijnor News: जिले में अगस्त माह में दर्ज की गई 241 एमएम बारिश

Sun, 03 Sep 2023 10:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
241 mm of rain recorded in the district in the month of August
इस साल अगस्त में हुई ढाई गुना अधिक बारिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में इस साल जमकर बारिश हुई है। बारिश ने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं अगस्त माह में बिजनौर में 241.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिक बारिश होने से कई क्षेत्र जलमग्न हो गए।

जिले में साल 2022 में अगस्त माह में 96.40 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। साल 2023 में अगस्त माह में 241.2 एमएम बारिश दर्ज हुई। पिछले साल के मुकाबले इस साल अगस्त में करीब ढाई गुना अधिक बारिश हुई है। अधिक बारिश होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नदियों किनारे के क्षेत्र जलमग्न हो गए। अधिक बारिश का फसलों पर भी असर पड़ा है। पानी भरने से फसलें सूख गई हैं। सितंबर माह की शुरूआत में तेज धूप निकल रही है।
विज्ञापन

हवा की गुणवत्ता में भी सुधार
जिले की हवा की गुणवत्ता में भी सुधार हो गया। इस समय बिजनौर का एक्यूआई 68 के आसपास चल रहा है। बरसात से पहले जिले का एक्यूआई 96 के आसपास चल रहा था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अधिक बारिश होने से जिले की हवा में काफी सुधार हुआ है। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अभी बारिश कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed