{"_id":"61b100d3a5269758d044d002","slug":"233-works-inaugurated-foundation-stone-laid-bijnor-news-mrt568212424","type":"story","status":"publish","title_hn":"233 कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
233 कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
233 कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास
नूरपुर/बिजनौर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नूरपुर के खालसा इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में 193.21 करोड़ की लागत से होने वाले 233 कार्यों का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया। इसके अलावा महापुरुषों के सम्मान में बिजनौर-चांदपुर मार्ग नाम ज्योतिबा फूले मार्ग, बिजनौर-नूरपुर मार्ग को कांशीराम मार्ग एवं बिजनौर निरीक्षण गृह का नाम जन नायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर रखे जाने की घोषणा। अधिकारियों को 72 घंटे के भीतर प्रस्ताव भेजने और बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सब का साथ सबका विकास के नारे को मूल रूप से धरातल पर उतारा है। सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा दिया गया है और अनेक राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों का निर्माण के अलावा एक्सप्रेस वे बना कर जनता को सुविधाएं प्रदान की गई हैं। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने 114 मार्गों का लोकार्पण किया। इसके अलावा 110 मार्गों का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि जिला बिजनौर में वर्ष 2017-18 से अब तक 1140 कार्य स्वीकृत हुए हैं, इसमें 821.15 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि वह महाकवि कालिदास की अमर रचना अभिज्ञान शाकुंतलम में वर्णित राजा दुष्यंत की प्रणय स्थली और उनकी पहचान संतान भरत जिसके नाम पर इस देश का नाम भारतवर्ष पड़ा, की क्रीड़ास्थली, महात्मा विदुर की तपोस्थली बिजनौर में आने में आया। उन्होंने कहा कि सरकार बिना भेदभाव के सभी महा पुरुषों का सम्मान करती है।
बिना भेदभाव के चल रही योजनाएं
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री ग्रामीण/शहरी आवास योजना, आयुषमान कार्ड, उज्ज्वला योजना, गरीबों के लिए नि:शुल्क गैस कनेक्शन, शौचालय निर्माण आदि योजनाओं का लाभ लोगों को बिना भेदभाव दिया जा रहा है। भाषण की शुरूआत में उन्होंने परिवहन मंत्री अशोक कटारियों को अपना मित्र, साथी कहकर संबोधित किया। इसके अलावा भी उन्होंने मंच पर मौजूद सभी नेताओं के नाम लिए। इससे पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया और तमाम नेताओं ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन
मंच पर ये रहे मौजूद
परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, विधायक धामपुर अशोक राणा, विधायक नहटौर ओमकुमार, विधायक चांदपुर कमलेश सैनी, विधायक सदर सुचि मौसम चौधरी, एमएलसी जयपाल सिंह, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, पूर्व सांसद डॉ. यशवंत सिंह, महिला आयोग सदस्य अवनी सिंह, क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि, विधानसभा प्रभारी उदयगिरी गोस्वामी, भाजपा नेता ठाकुर आयुष चौहान, भाजपा नेता सीपी सिंह, क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर, जिला महामंत्री विनय राणा, जिला महामंत्री मुकेंद्र त्यागी, जिला महामंत्री भूपेंद्र बॉबी, जिला महामंत्री विवेक कर्णवाल, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन दिनेश चौधरी, जिला सहकारी संघ चेयरमैन पुष्पेंद्र शेखावत मौजूद रहे।
डिप्टी सीएम के आने से पहले शक्ति प्रदर्शन
कार्यक्रम में डिप्टी सीएम के आने से पहले भाजपा नेता शक्ति प्रदर्शन करने में जुटे रहे। करीब दो घंटे पहले ही टिकट के दावेदार रैली निकालकर वहां पहुंचते रहे। वहीं, शहर में जाम की स्थिति बनी रही। कार्यक्रम में करीब साढ़े चार हजार लोगों की भीड़ बताई जा रही है।
टाइमलाइन
12:21 बजे- डिप्टी सीएम का हेलिकॉप्टर हेलिपैड पर उतरा
12:32 बजे-डिप्टी सीएम मंच पर पहुंचे
12:42 बजे योजनाओं का लाकार्पण किया
12:44 बजे डिप्टी सीएम ने भाषण शुरू किया
01:25 बजे डिप्टी सीएम का भाषण पूरा हुआ
01:40 बजे डिप्टी सीएम का हेलिकॉप्टर उड़ गया