फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   2200 women of Nahtaur block will become Lakhpati Didi

Bijnor News: नहटौर ब्लाॅक की 2200 महिलाएं बनेंगीं लखपति दीदी

Thu, 23 May 2024 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
2200 women of Nahtaur block will become Lakhpati Didi
ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ब्लाॅक की छह पंचायतों में बन रही राशन की सरकारी दुकानें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धामपुर। नहटौर ब्लाॅक में ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूहों में विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहीं 2200 महिलाएं लखपति दीदी बनेंगी। इसके लिए छह ग्राम सभाओं में 10-10 लाख रुपये की लागत से राशन की दुकानों को निर्माण कराया जा रहा है। एक सप्ताह में निर्माण पूरा होने के बाद दुकानों को महिलाओं को समर्पित कर दिया जाएगा।

सहायक विकास अधिकारी आईएसबी दीनदयाल सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। सरकार की मंशा है कि समूहों में शामिल महिलाओं की ओर से तैयार उत्पादों को आमजन तक पहुंचाया जाए। इससे लोग इनके उत्पादों को अधिक से अधिक मात्रा में खरीदें और महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो। इसके लिए ग्राम सभा स्तर पर सरकारी दुकानों को बनवाया जा रहा है। साल 2025 से पहले ब्लाॅक में 2200 महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन




अब तक 200 महिलाएं बन चुकी हैं लखपति दीदी

ब्लाॅक में अब तक करीब 200 महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। ब्लाॅक में करीब 1650 समूहों में 16500 महिलाएं सक्रियता से रोजगारपरक कार्य कर रही हैं।






इन पंचायतों में हो रहा राशन की दुकानों का निर्माण

ब्लॉक क्षेत्र की ग्रामसभा तकीपुरा, सदरूद्दीन नगर, आंकू, ताहरपुर सैद, बसावनपुर, नकीबपुर आदि में राशन की दुकानों का निर्माण हो रहा है। इन दुकानों पर समूह की महिलाओं की ओर से अचार, पापड़, झाड़ू, चप्पल, गोबर की मूर्तियां, दोना पत्तल, कपड़े के थैले, चटाई, सेनेटरी पैड आदि उत्पादों को बाजार भाव से कम रेट पर बेचा जाएगा। पंचायत का राशन डीलर भी इन्हीं दुकानों पर लोगों को राशन का वितरण करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed