फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   22 more, including five prisoners of temporary prison, infected

अस्थाई जेल के पांच बंदियों सहित 22 और संक्रमित

Thu, 19 Nov 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
22 more, including five prisoners of temporary prison, infected
अस्थाई जेल के पांच बंदियों सहित 22 और संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। अस्थाई जेल के पांच बंदियों सहित 22 और संक्रमित मिले हैं। इनके साथ ही 995 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3835 हो गई है। इनमें से अब तक 3557 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। जिले में अब तक करीब 54 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ दिया है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 224 हैं।

जिले में बुधवार को पांच बंदियों सहित 22 और लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. विजय यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल दो लाख दस हजार 709 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से कुल दो लाख 8474 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। 3835 लोग कोरोना पॉजिटिव और लगभग दो लाख 4639 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। इसके अलावा लगभग 2235 की जांच रिपोर्ट लंबित है। 3557 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है। सीएमओ के अनुसार नए मरीजों में अस्थाई जेल के पांच बंदी, बिजनौर शहर के पांच, मंडावर से दो, झालू, चांदपुर के मोहल्ला काजीजादगान, नगीना के मोहल्ला आंबेडकर नगर, नगीना देहात थाने के गांव बनी, ग्राम बेलड़ी, नजीबाबाद के मोहल्ला पठानपुरा, धामपुर की पंजाबी कालोनी, इसी इलाके गांव मोअज्जमपुर जैतरा, गांव तंगरौला, गांव असगरपुर से एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed