{"_id":"5c76dc52bdec227368423140","slug":"21551293522-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को आजीविका मिशन की महता बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को आजीविका मिशन की महता बताई
Thu, 28 Feb 2019 12:22 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
women empowerment
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह बनाकर ब्लॉक में 988 महिलाओं को एकत्र किया गया। बुधवार को आरपीएस विद्या मंदिर बादीगढ़ में संपूर्ण हुई कार्यशाला में एडी यादव ने बताया कि राष्ट्रीय मिशन के तहत महिलाओं को जोड़कर स्वाबलंबी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
समूह के गठन के तीन माह बाद समूह के नाम से खाता खुलवाया जाता है। जिसमें एनआरएलएम योजना के तहत 1500 रुपये की धनराशि दी जाती है। सुल्तानपुर खास संकुल स्तरीय संघ बनाया गया। जिसमें कुल 12 ग्राम संगठनों के 78 स्वयं सहायता समूह बनाकर 988 महिलाओं को इससे जोड़ा गया। समूह में शामिल महिलाओं में खुशी है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में एडीओ पीपी सुरेंद्र सिंह, एडीओ गौरव चौहान, जितेंद्र चौहान, ओम सिंह, सुमित अग्रवाल रहे।