फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मुख्य डाकघर में रजिस्ट्री कार्य ठप

मुख्य डाकघर में रजिस्ट्री कार्य ठप

Wed, 20 Feb 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
मुख्य डाकघर में रजिस्ट्री कार्य ठप
मुख्य डाकघर में नहीं हुई रजिस्ट्री
विज्ञापन

नजीबाबाद। मुख्य डाकघर की एमपीसीएम मशीन पांच दिन से खराब होने से रजिस्ट्री कार्य ठप है। उप डाकघर कल्लूगंज में भी दो दिन से रजिस्ट्री कार्य प्रभावित है। मुख्य डाकघर नजीबाबाद के पोस्टमास्टर यशपाल सिंह ने डाक अधीक्षक बिजनौर और सिस्टम मैनेजर को एमपीसीएम मशीन खराब होने की सूचना दी। लेकिन मशीन सही कराने की विभाग ने कार्रवाई नहीं की। नजीबाबाद में मुख्य डाकघर के अतिरिक्त चार उप डाकघरों कल्लूगंज, तहसील, इंडस्ट्रीयल एरिया, रेलवे स्टेशन रोड उप डाकघर और आरएमएस में रजिस्ट्री सुविधा उपलब्ध है। दो दिन से कल्लूगंज उप डाकघर में भी रजिस्ट्री का काम तकनीकि कारणों से ठप है। जिससे नागरिक परेशान हैं। पोस्टमास्टर यशपाल सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय पर तैनात एक सिस्टम मैनेजर ट्रेनिंग पर है। जबकि एक अन्य सिस्टम मैनेजर बिजनौर मुख्यालय पर डाक विभाग के सिस्टम में आई तकनीकि खराबी दूर करने में व्यस्त है। सहायक डाक अधीक्षक ईशम सिंह ने तत्काल सिस्टम मैनेजर को नजीबाबाद जाकर एमपीसीएम मशीन दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed