{"_id":"5bb116d9867a557fa900341c","slug":"21538332377-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शस्त्र लाइसेंस न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शस्त्र लाइसेंस न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राकेश हत्या के बाद परिवार में खौफ
स्योहारा। कुख्यात बदमाश आदित्य गैंग द्वारा राकेश की हत्या के बाद उसका परिवार खौफ में है। राकेश के बेटे ने पांच दिन के अंदर शस्त्र लाइसेंस न मिलने पर परिवार सहित कलक्ट्रेट में आत्मदाह की चेतावनी दी है। उधर, राकेश के घर पर पुलिस का कड़ा पहरा बैठाया गया है। गांव में पुलिस और पीएसी तैनात है।
राकेश के परिजनों का कहना है कि ग्यारह महीने के अंदर ही मुकेश और राकेश की हत्या होने से उनका सरकारी तंत्र से भरोसा उठ गया है। अफसरों के वादे और दिलासे भी उन्हें अब झूठे ही लग रहे हैं। राकेश के इकलौते बेटे सुमित ने पांच दिन के अंदर असलहा का लाइसेंस न मिलने पर परिवार सहित कलेक्ट्रेट में आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। सुमित का कहना है कि 11 महीने पहले चाचा मुकेश की हत्या भी आदित्य और उसके साथियों ने की थी। तभी से वो और उसका चचेरा भाई पुलिस से असलहा लाइसेंस मांग रहे हैं। उन्होंने लाइसेंस के लिए आवेदन भी कर दिया था। लेकिन उनकी फाइलें सरकारी विभाग में धूल चाट रही हैं। पुलिस अभी तक भी हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। और हत्यारे आजाद घूम रहे हैं। सुमित ने कहा कि अगर जल्द ही लाइसेंस नहीं बना तो वह अपने परिवार के साथ कलेक्ट्रेट में आत्महत्या करने को मजबूर होगा। हालांकि राकेश के परिवार के लिए प्रशासन द्वारा एक गनर की व्यवस्था की गई है। और उसके राकेश के घर पर काफी पुलिसकर्मी मौजूद है। पूरा परिवार आदित्य की गैंग के खौफ से अपने घर पर ही कैद होकर रह गया है।