{"_id":"5b902788867a557fe86c2703","slug":"21536173960-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू भानू ने तहसील परिसर में की पंचायत, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू भानू ने तहसील परिसर में की पंचायत, सौंपा ज्ञापन
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समस्या का समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन: भाकियू
अमर उजाला ब्यूरो
नजीबाबाद । भाकियू भानू ने बिजली की बढ़ी दरें वापस लेने, किसानों का कर्ज माफ करने, वृद्ध किसानों की पेंशन देने सहित अनेक मांगों को लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। किसानों की समस्याओं को गंभीरता से न लेने पर किसानों ने आंदोलन को विवश होने की हुंकार भरी।
भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत की अध्यक्षता में तहसील परिसर में पंचायत की। पंचायत में किसानों ने किसानों को संपूर्ण कर्जा माफ करने, बकाया गन्ना भुगतान दिलाने, 60 वर्ष से अधिक आयु वाले किसानों को 5 हजार रुपये प्रति माह पेंशन देने, बिजली की बढ़ी दरें वापस लेने, विद्युत की अव्यवस्था को दूर करते हुए क्षेत्र की जर्जर लाइन बदलवाने, क्षेत्र चीनी मिलों को शीघ्र चलवाने और जंगल जानवरों से फसलों की सुरक्षा की मांगें उठाईं। किसानों ने चेताया कि किसानों की समस्या का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो किसान सड़कों पर उतरकर आंदोलन को विवश होंगे। पंचायत के बाद किसानों ने सात सूत्रीय मांगों को एक ज्ञापन प्रशासनिक मुनीशचंद भटनागर को सौंपा। जिला महासचिव पद्म सिंह के संचालन में आयोजित पंचायत और प्रदर्शन में रामकुमार, डोरी पहलवान, अरपन चौधरी, नरेश पहलवान, विजय, गजराज सिंह, अमित, जफर, विरेंद्र सैनी, नरपाल, अजयपाल, छतरपाल, याकूब, नसीम, रक्षित, रामपाल, धर्मवीर, छोटे, ऋषिपाल, योगराज, आदिल, हरि सिंह सहित अनेक किसान मौजूद रहे।