{"_id":"5b3d1ac84f1c1b95288b4a58","slug":"21530731208-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा ड्रेस पर दिए बयान पर भड़के मुस्लिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा ड्रेस पर दिए बयान पर भड़के मुस्लिम
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। अल्पसंख्यक राज्यमंत्री मोहसिन रजा द्वारा मदरसे के छात्रों की यूनिफार्म को लेकर दिए बयान पर मुस्लिम कमेटी के पदाधिकारियों का गुस्सा भड़ गया। मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर तत्काल राज्यमंत्री को बखार्स्त करने की मांग की। वहीं तत्काल कार्रवाई नहीं करने पर उग्र आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
बुधवार को मुस्लिम कमेटी की बैठक मोहल्ला छेवड़ा स्थित अध्यक्ष अब्दुल कय्यूम राईनी के आवास हुई। जिसमें बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि कुर्ता पायजामा और टोपी ही मदरसा छात्रों की यूनिफार्म है। वक्फ मंत्री मोहसिन रजा के मदसरेें में पेंट शर्ट पहनने वाले बयान पर गहरा रोष प्रकट किया गया। कहा कि देश के प्रधानमंत्री से लेकर खुद मंत्री कुर्ता पायजमा पहनते हैं। इसके बाद कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल एसडीएम कार्यालय पहुंचा। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सुखवीर सिंह को सौंपते हुए वक्फ मंत्री मोहसिन रजा को मंत्री मंडल से तत्काल बर्खास्त नहीं करने पर प्रदेश व्यापी आंदोलन छेड़ने की चेतवानी दी है। इस दौरान अब्दुल कय्यूम राईनी, हाजी खुर्शीद अनवर,डा नजमुन्नबी मंसूर अहमद, मरगूब सिद्दीकी, आले नबी, हबीब अहमद, शौकीन मंसूरी, इरशाद अली आदि मौजूद रहे।