{"_id":"5b2d3d7b4f1c1b8c278b732f","slug":"21529691515-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली , बाइक की टक्कर में दंपति गंभीर रूप से घायल, पत्नी की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली , बाइक की टक्कर में दंपति गंभीर रूप से घायल, पत्नी की उपचार के दौरान मौत
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में महिला की मौत, पति घायल
हरेवली। ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जहां पर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। शेरकोट एसओ का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
शेरकोट थाने के गांव शहजादपुर निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी पुत्री आरती (21) की शादी नहटौर थाने के गांव बल्लाशेरपुर में राहुल पुत्र जसवंत सिंह के साथ तीन माह पहले हुई थी। शुक्रवार को जब राहुल शहजादपुर से आरती को बाइक से लेकर अपने घर जा रहा था तो रास्ते में हरेवली और इनायतपुर के बीच ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को लोगों ने पुलिस की मदद से उपचार को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने दोनों को चिंताजनक हालत मानते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। आरती ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना से दोनों पक्षों के लोगों में कोहराम मचा है।