{"_id":"5abd48104f1c1bc5618b469b","slug":"21522354192-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो बंदरों के बाद अब कुतों की बारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो बंदरों के बाद अब कुतों की बारी
Updated Fri, 30 Mar 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। ढबारसी में बंदरों पर आफत के बाद अब कुुत्तों की बारी आ गई है। जहां पर बंदर मरे हैं, वहां रहने वाले कई आवारा कुत्ते बीमार पड़ गए हैं। ग्रामीण कुत्तों को बंदरों वाली बीमारी लगना मान रहे हैं।
गुरुवार को ढबारसी में तीन और बंदरो की मौत हो गई। अब तक सौ से अधिक बंदर मर चुके हैं। वहीं तीन दर्जन के करीब बंदर बीमार पड़कर मरने की स्थिति में पहुंच गए हैं। खैर इनका गुरुवार को इलाज शुरू कर दिया गया। यह तो समय पर ही पता चलेगा कि बीमार बंदर मौत के मुंह से बच पाते हैं या नहीं। उधर जिस मोहल्ले में बंदरों की मौत रही है, वहां रहने वाले कुुत्ते बीमार पड़ गए हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि कुत्तों में भी ऐसी ही हरकत देखी जा रही है जैसी कि बंदरों में मरने से पहले देखी गई थी। ग्रामीण मान रहे हैं कि बंदरो के बाद कुत्तों पर आफत आने वाली है। बंदर और कुत्तों के बीमार पड़ने से लोगों में भी डर बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जो कुत्ते बीमार पड़े हैं, उन्होंने मरे हुए बंदरों का सेवन किया है। बंदरों का इलाज तो शुरू कर दिया लेकिन, कुत्तों पर कोई ध्यान देने वाला नहीं हैं।