{"_id":"5a2d7a0e4f1c1bd9798c1e10","slug":"21512929806-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण के खिलाफ अब दलिया व लड्डू भी बनेंगे हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण के खिलाफ अब दलिया व लड्डू भी बनेंगे हथियार
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुपोषण के खिलाफ दलिया, लड्डू बनेंगे हथियार
बिजनौर। आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों से कुपोषण खत्म करने के लिए अब उनको दलिया, लड्डू दिया जाएगा। पोषाहार भी वितरित किया जाएगा। जल्दी ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर यह व्यवस्था होगी। पोषाहार, दलिया, लड्डू मिलने से कुपोषण के खिलाफ लड़ाई तेज हो जाएगी।
कुपोषण के खिलाफ लड़ाई शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। कुपोषण से मुक्ति के लिए पहले आंगनबाड़ी केंद्रों पर नौनिहालों को पोषाहार/सत्तू वितरित किए जाते थे। इसके अलावा वजन दिवस अभियान चलाकर अतिकुपोषित बच्चों को चिह्नित किया जा रहा है। जिले में 3236 आंगनबाड़ी केंद्रों पर करीब ढाई लाख बच्चे आते हैं। काफी समय से बच्चों को पोषाहार नहीं मिल पा रहा था। इससे आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों की भी संख्या कम हो गई थी। बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों पर कम संख्या में आ रहे थे। लेकिन अब जल्दी ही केंद्रों पर बच्चों को पोषाहार वितरित किया जाएगा।
इसके अलावा बच्चों को हर रोज नमक वाला दलिया, लड्डू भी दिए जाएंगे। केंद्रों में इसके लिए जल्दी ही व्यवस्था होने जा रही है। खास बात यह है कि नमक वाला दलिया केंद्र पर ही तैयार किया जाएगा। सत्तू की तरह यह पाउडर के रूप में आएगा। केंद्र पर इसके पानी में हल्का गरम पानी डालकर यह तैयार किया जाएगा। विभागीय सूत्रों के अनुसार दो दिन मीठा दलिया, दो दिन नमक का दलिया और दो दिन लड्डू दिए जाएंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव के मुताबिक पोषाहार, लड्डू, नमक वाला दलिया वितरित किए जाने के बारे में शासन से पता चला है। इस संबंध में शासन स्तर से ही कार्रवाई की जा रही है।