{"_id":"5a17133b4f1c1bd1408b895b","slug":"21511461691-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने डीसीओ को भेजी शिकायत, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने डीसीओ को भेजी शिकायत, कार्रवाई की मांग
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगलसोती । उत्तम शुगर मिल की ओर से क्षमता के अनुरूप पेराई न होने से किसानों को पर्चियां जारी नहीं की जा रही हैं। जिससे किसानों के समक्ष गेहूं बुवाई का संकट उत्पन्न हो गया है। उधर, कई किसानों ने मिल द्वारा चहेते किसानों को भरपूर पर्चियां जारी करने का आरोप लगाते हुए जिला गन्ना अधिकारी से शिकायत की है। किसानों ने जल्द कार्रवाई न होने आंदोलन का निर्णय लिया।
उत्तम शुगर मिल बरकातपुर में पेराई सत्र तीन नवंबर को शुरू हुआ था। मिल की पेराई क्षमता प्रतिदिन 70 हजार क्विंटल है। पेराई सत्र शुरू हुए 20 दिन बीत चुके है, लेकिन मिल में मात्र 40 से 45 हजार क्विंटल गन्ने की ही पेराई की जा रही है। गन्ना पर्चियां न मिलने से किसान खेत में खड़े गन्ने को चीनी मिल तक नहीं पहुंचा पा रहा है। खेत खाली न होने से किसान गेहूं की बुवाई भी नहीं कर पा रहे हैं। किसानों का आरोप है कि मिल प्रबंधन द्वारा गन्ना पर्ची मिलने पर ही गन्ना काटने का उन पर दबाव बनाया जा रहा है। किसानों जल सिंह, दिनेश कुमार, प्रमोद, राजीव कुमार, विनोद कुमार, कामेंद्र सिंह का आरोप है कि मिल द्वारा कुछ चहेते किसानों की ही आठवें पखवाड़े तक पर्चियां लगाई गई हैं। जबकि छोटे किसानों की 12वें पखवाड़े तक पर्चियां लगाई गई हैं। किसानों ने गन्ना आपूर्ति कलेंडर सहित डीसीओ ओपी सिंह से शिकायत की है। किसानों ने शिकायत पर जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलनात्मक कार्रवाई का निर्णय लिया है।