{"_id":"5a15d11a4f1c1bd0408b859f","slug":"21511379226-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी लाइन गिरने से बैल की मौत, किसान झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी लाइन गिरने से बैल की मौत, किसान झुलसा
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हल्दौर । गांव कूकड़ा के जंगल पशुओं का चारा लेने जा रहे किसान की बैल बुग्गी के ऊपर एलटी लाइन का तार टूटकर गिर गया । हादसे में बैल की मौत हो गई और किसान गंभीर रुप से झुलस गया। पीड़ित ने मुआवजे की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर भी दी।
गांव कूकड़ा निवासी किसान जसराम सिंह बुधवार की सुबह बैल बुग्गी से पशुओं का चारा लेने के लिए जंगल जा रहा थे। जब वह अपने खेत के पास पहुंचा तो अचानक उनकी बैल बुग्गी के ऊपर एलटी लाइन का तार टूटकर बैल पर जा गिर गया। एलटी लाइन में करंट आने से बैल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किसान जसराम सिंह चपेट में आकर झुलस गया। खेतों पर काम कर रहे किसानों ने हल्दौर बिजलीघर फोन करके बिजली सप्लाई बंद कराई। किसानों ने जसराम सिंह को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया। पीड़ित ने परिजनों संग थाने पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर विद्युत निगम के खिलाफ मामले की तहरीर पुलिस को दी। उधर, विद्युत निगम के जेई सत्यप्रकाश से फोन पर संपर्क नहीं हो सका।