{"_id":"59f770574f1c1b60678b83e8","slug":"21509388375-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगे पूरी नही होने तक जारी रहेगा आंगबाडी कार्यकत्रियों का धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगे पूरी नही होने तक जारी रहेगा आंगबाडी कार्यकत्रियों का धरना प्रदर्शन
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात/किरतपुर/जलीलपुर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने अपनी मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने ब्लाक स्तर पर धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष वेदलता ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को राज्यकर्मी का दर्ज दिया जाए। उन्होंने कहा कि उनको मानदेय बढ़ाकर 18 हजार, सहायिकाओं का नौ हजार रुपये घोषित किया जाए व उनको योग्यता के अनुसार समय-समय पर प्रमोशन दिया जाए। प्राथमिक विद्यालयों की तर्ज पर ग्रीष्म व शीत कालीन छुट्टी भी दी जाए। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी नही होने तक आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में लखनऊ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर हुई लाठीचार्ज की निंदा भी की। बैठक में पुष्पा विश्नोई, तारा देवी, सरोज देवी, शोभा देवी, नीलम देवी, कविता देवी, रानी देवी, सुमन देवी, आरती देवी, पवन, कुसुम देवी, सलेश कुमारी आदि मौजूद रहीं।
वहीं किरतपुर में मोहल्ला अंबेडकर नगर स्थित धर्मशाला में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने चिकित्सा अवकाश और इलाज के लिए धनराशि देने की मांग की। उन्हे हर पांचर वर्ष में कुर्सी, मेज, बाक्स, आवश्यक सामान, टाट पटरी व नर्सरी स्तर को पेंसिल, बैग, स्लेट आदि भी दी जाए। मंजू रानी, आशा शर्मा, छाया शर्मा, मुन्नी देवी, कुसुम रानी, सुकेशी चौधरी, रीना देवी, बबीता देवी, अनुपमा, विनिता रानी, हर्षवर्धनी देवी आदि शामिल रही।
विज्ञापन
वहीं जलीलपुर में आंगनबाड़ी व सहायिकाओं ने सोमवार को सीडीपीओं कार्यालय के बाहर कई मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। लखनऊ में निर्दोष महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। धरना प्रदर्शन में ब्लाक अध्यक्ष नीता पाल, कंचन लता, पूनम शर्मा, राजबाला रानी, सुमन, बीना, फरहत व रेणु शर्मा आदि रही।