फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अंबेडकर प्रतिमा स्थापित मामले में एसडीएम व सीओ ने किया निरीक्षण

अंबेडकर प्रतिमा स्थापित मामले में एसडीएम व सीओ ने किया निरीक्षण

Thu, 14 Sep 2017 12:43 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकर प्रतिमा स्थापित मामले में एसडीएम व सीओ ने किया निरीक्षण
नहटौर। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के मामले में एसडीएम व सीओ ने संयुक्त रूप से तीन स्थानों का निरीक्षण किया है। तीन में से एक स्थान पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव भेजकर भेजा जाएगा। फव्वारे को ध्वस्त करके भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की तैयारी पर विरोध शुरू हो गया था। उधर भाजपाइयों ने इसे अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है। कई स्थानों पर भाजपाइयों ने बैठक कर फव्वारे पर प्रतिमा लगाने का स्वागत किया है। जिसको लेकर राजनीति हलचल भी शुरू हो गई थी। हल्दौर चौराहे पर फव्वारे पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव भाजपा विधायक ओम कुमार व अन्य कई भाजपा नेताओं ने नगर पालिका को भेजा था। पालिका ने उक्त प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेज दिया था। डीएम के आदेश पर एसडीएम आजाद भगत सिंह व सीओ सुशील कुमार ने सबसे पहले फव्वारे का निरीक्षण किया। उसके बाद फव्वारे के पास पीडब्लूडी की भूमि को देखा। उक्त भूमि पर फिलहाल टैक्सी स्टैंड है। दोनों स्थानों पर निरीक्षण के बाद झील पार्क में गए। बताया जाता है कि तीनों स्थानों में से किसी एक में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित होगी। सबसे पहले फव्वारे के स्थान पर प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी चल रही थी। फव्वारे व उसके सुंदरीकरण को ध्वस्त करने पर लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला अफगनान में भाजपा नगर अध्यक्ष महावीर सैनी व ब्लॉक के ड्वाकरा हाल में भाजपा महामंत्री मुकेंद्र त्यागी के नेतृत्व में और इसके अलावा धींगरपुर में मनोज चिकारा व नहटौर के मोहल्ला पंचायती मंदिर में भाजपा नेता ऋषभ जैन के आवास पर भाजपा नेताओं ने बैठक कर फव्वारे पर अंबेडकर प्रतिमा लगाने का स्वागत किया है। मामले को लेकर राजनीति भी होने लगी। एसडीएम आजाद भगत सिंह नऱ्े बताया कि तीनों स्थानों का निरीक्षण कर लिया गया है। सभी पहलुओं पर विचार करके दो दिन के भीतर प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed