{"_id":"59b6d26b4f1c1b32698b45ce","slug":"21505153643-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मंत्री के आश्वावन पर धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा मंत्री के आश्वावन पर धरना समाप्त
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। उच्च शिक्षा उत्थान समिति ने शिक्षा मंत्री के आश्वासन पर धरना और अनशन समाप्त कर दिया है। एक माह के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उच्च शिक्षा उत्थान समिति का सेवा नियमावली, निश्चित वेतन निर्धारण, आधार लिंक, केंद्रीय कृत डाटा ऑनलाइन समेत कई समस्याओं को लेकर लखनऊ के लक्ष्मण मैदान में तीन सितंबर से धरना और आठ सितंबर से अनशन चल रहा था। समिति अध्यक्ष जेपी सिंह सेे सोमवार को मामला संज्ञान में लेते हुए उच्च शिक्षामंत्री दिनेश शर्मा ने एक प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया। शिक्षा मंत्री के एक माह के अंदर समस्याओं का समाधान के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया। प्रतिनिधिमंडल में डा. जितेंद्र मिश्र, डा. मंजरी सिंह, डा. अनिल सिंह और अनूप सिंह मौजूद रहे।
एचटी लाइन टूटकर खेत में गिरने से गन्ना जला
छाछरीमोड़/हल्दौर(बिजनौर)। गांव छाछरी टीप में निवासी किसान नौबहार सिंह, सोबहार सिंह, धर्मेंद्र, कल्याण सिंह के खेत के ऊपर से एचटी लाइन गुजर रही है। किसानों के अनुसार सोमवार की दोपहर एचटी लाइन का तार टूटकर उनके गन्ने के खेत में गिर गया। इससे उनका 30 बीघा गन्ना जल गया। इससे पहले भी लाइन टूटने से पांच बीघा गन्ना जल चुका है। आरोप है कि निगम को समस्या से पहले भी अवगत कराया जा चुका है लेकिन अधिकारी सुनने का तैयार नही है। वहीं, हल्दौर के गांव बाजीदपुर निवासी किसान नेपाल सिंह के खेत में एचटी लाइन का तार टूटकर गिरने से गन्ने की फसल में आग लग गई। आग ने पड़ोसी देवेंद्र सिंह के खेत को भी चपेट में ले लिया। आग लगने से चार बीघा गन्ना जल गया। जेई गौतम कुमार के अनुसार लाइन ढीली होने की सूचना अधिकारियों को दी जा चुकी है।