फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हिंदुत्व के एजेंडे पर चलकर महासंघ करेगा सबका साथ सबका विकास

हिंदुत्व के एजेंडे पर चलकर महासंघ करेगा सबका साथ सबका विकास

Mon, 11 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
हिंदुत्व के एजेंडे पर चलकर महासंघ करेगा सबका साथ सबका विकास
‘सबका साथ सबका विकास से होगी तरक्की’
विज्ञापन

धामपुर(बिजनौर)। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष भिखारी सिंह प्रजापति ने कहा कि संघ का उद्देश्य हिंदुत्व का विकास है। लेकिन जब से प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है तब से महासंघ का उदे्श्य बदलकर सबका साथ सबका विकास हो गया है।

सोमवार को विनायक मंडप में विश्व हिंदू महासंघ की ओर से श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रेरणास्रोत राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन परमपूज्य महंत अवैद्यनाथ की पुण्य तिथि के अवसर पर समरसता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें भिखारी सिंह प्रजापति ने कहा कि आज के परिवेश में हिंदू समाज अलग-थलग पड़ता जा रहा है, जबकि हिंदू संस्कृति को नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। कोई भी राजनीतिक दल हिंदुओं का शुभचिंतक नहीं है। ऐसी परिस्थितियों में हिंदू अपने ही देश में घुटन महसूस कर रहा है। कहा कि जनपद बिजनौर में विश्व हिंदू महासंघ को मजबूत बनाने में पूर्व विधायक डॉ. इंद्रदेव सिंह का बहुत बड़ा योगदान है। उन्हें अब जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। उन्होंने महासंघ से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि वह हिंदू हितों की रक्षा के लिए कार्य करते रहें। इससे पूर्व भिखारी प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार विराट को कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक डॉ. इंद्रदेव सिंह, मनमोहन भारद्वाज, मंगलेश सिंह, दीपक सिसौदिया ने तलवार भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में गोरक्षा समिति के प्रदेशाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, मंडल मीडिया प्रभारी रविंद्र राघव, मंडलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान, हरगोविंद सिंह, कर्मवीर सिंह, ऋषिपाल सिंह, रामप्रकाश शर्मा, जयप्रकाश धीमान, राजेंद्र चौधरी, धर्मपाल सिंह, सुरेश शर्मा, डॉ. दिनेश कुमार, पद्म सिंह, डॉ. जसवंत सिंह, जयपाल सिंह, संजयपाल हल्दौर, अनुराग शर्मा झालू, फौजाराम, कंचन सिंह राठौर, सरदार बलविंदर सिंह, अंकुश राणा, शुभम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed