फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   छात्रावास की पाकशाला में गैस लिकेज से लगी आग, चार झुलसे

छात्रावास की पाकशाला में गैस लिकेज से लगी आग, चार झुलसे

Tue, 11 Jul 2017 01:03 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
छात्रावास की पाकशाला में गैस लिकेज से लगी आग, चार झुलसे
छात्रावास की रसोई में आग लगी, चार झुलसे
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। एसबीडी कालेज स्थित मोरनी देवी छात्रावास की पाकशाला में सिलेंडर से गैस लिकेज होने के कारण आग लग गई, जिससे पाकशाला में खाना पकाते वक्त दो महिला रसोइयां समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को सीएचसी में प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। डाक्टरों ने सभी की हालत गंभीर बताई है। हादसे के दौरान छात्रावास में अफरातफरी मच गई।
मोरनी देवी छात्रावास की वार्डन रजनी रस्तोगी ने बताया कि छात्रावास की पाकशाला में सोमवार को इस सत्र में पहली बार खाना पकाया जा रहा था। सुशीला और सुमरती रसोइयां खाना पका रही थीं। इस दौरान करीब साढ़े आठ बजे खाना पकाते वक्त पाकशाला में गैस लिकेज होने का पता लगा। तुरंत ठीक करने के लिए मैकेनिक को बुला लिया गया। मैकेनिक दिनेश ने पाकशाला में गैस लिकेज का पता लगाने के लिए सिलेंडर के रेग्यूलेटर को बंद कर माचिस की तिल्ली जलाई तो चूल्हा भी बंद हो गया। खाना बनाने के लिए रसोइयाें द्वारा खोला गया चूल्हे का बर्नर खुला ही था। मैकेनिक ने दुबारा सिलेंडर के रेग्यूलेटर ऑन किया तो चूल्हा खुला होने से गैस पूरी पाकशाला में फैल गई। इस दौरान मैकेनिक दिनेश ने फिर जैसे ही माचिस की तिल्ली जलाई तो पाकशाला में फैली गैस ने आग पकड़ ली। चूल्हे के पास खड़ी दोनों महिला रसोईयों के कपड़ों में आग लग गई। पाकशाला में अफरातफरी मच गई। महिलाओं ने बचाव को शोर मचाया तो पास में मौजूद मैकेनिक दिनेश और चौकीदार महेश ने बचाने का प्रयास किया, जिससे वे दोनों भी आग की चपेट में आने से झुलस गए। चौकीदार महेश, सुशीला का पति है जो गांव मानपुर शिवपुरी के निवासी हैं और दोनों छात्रावास में ही रहते हैं।
विज्ञापन


आज पहली बार ही बना था खाना
धामपुर। वार्डन रजनी रस्तौगी ने बताया कि उनके छात्रावास में करीब 50 कमरे हैं। जिनमें करीब 150 छात्राओं के रहने की व्यवस्था है। छात्राओं के कम आने के कारण अभी तक छात्रावास में केवल 11 छात्राएं ही रही रही हैं। जो सभी सकुशल हैं। पाकशाला में सोमवार को इन 11 छात्राओं में से केवल सात छात्राओं के लिए खाना बना था। अन्य छात्राओं का श्रावण मास में सोमवार का व्रत था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं में मची अफरातफरी
छात्रावास में रहने वाली छात्राओं ने बताया कि जब पाकशाला में गैस के लिकेज होने से आग लगी तो छात्रावास में अफरातफरी मच गई। छात्राओं को बताया गया कि किचन में सिलेंडर फट गया है, सब बाहर निकल जाओ। बाद में हादसे की वास्तविकता का पता लगा।

मैकेनिक की लापरवाही से हुआ हादसा
एसबीडी कालेज के प्रबंधक विजय कुमार ने बताया कि मैकेनिक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। सोमवार को छात्रावास की मेस को सत्र के प्रारंभ होने से पहली बार शुरू किया गया था। मैकेनिक ने सिलेंडर के रेग्यूलेटर को तो चालू कर दिया पर खाना पका रही महिला रसोइयों को इसकी जानकारी नहीं दी। जिससे ऐसा हुआ है। आग में झुलसे सभी चारों लोगों को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मामले की जांच होगी: एसडीएम
एसडीएम वीके सिंह ने भी पाकशाला का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि हादसा लापरवाही की वजह से हुआ है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। उधर, हादसे का पता लगने पर पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम ने घटनास्थल पर पहुंची और झुलसे सभी लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed