फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   21 candidates became independent councilors in Bijnor

Bijnor News: बिजनौर - निर्दलीय सभासद बन गए 21 उम्मीदवार

Mon, 15 May 2023 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 15 May 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
21 candidates became independent councilors in Bijnor
- बिजनौर पालिका में निर्दलीय सभासदों का हुआ बोलबाला
विज्ञापन

- भाजपा के नौ, सपा से एक और बसपा से भी बना है एक सभासद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। निकाय चुनाव की मतगणना के साथ ही शहरी सरकार की तस्वीर साफ हो चुकी है। बिजनौर पालिका में अध्यक्ष पद पर भाजपा काबिज हुई हैं, लेकिन बोर्ड में अधिकांश सभासद निर्दलीय चुनाव जीतकर पहुंचे हैं। जी हां बिजनौर पालिका में 21 सभासद निर्दलीय चुने गए हैं, जबकि भाजपा केवल नौ वार्ड में ही जीत दर्ज करा सकी। सपा और बसपा के खाते में एक-एक सभासद आया है।
जिले के सभी निकायों में बिजनौर नगर पालिका का क्षेत्रफल सबसे ज्यादा है। यहां पर 32 वार्ड हैं। यूं तो सभी पार्टियों ने इन वार्ड में सभासद पद के लिए अपने अपने उम्मीदवार उतारे थे लेकिन निर्दलीयों ने पार्टी उम्मीदवारों को पटखनी दे दी। इनका आंकड़ा सबसे ज्यादा है। कुल 21 सभासद निर्दलीय चुने गए हैं। भाजपा के नौ सभासद बने हैं जबकि सपा और बसपा का एक एक उम्मीदवार ही सभासद पद का चुनाव जीत पाया।
विज्ञापन


आपसी लड़ाई में निर्दलीयों को मिला फायदा
भाजपा ही नहीं बल्कि सपा में भी सभासद पद के टिकट बंटवारे को लेकर खूब नाराजगी हुई। सूत्रों की मानें तो भाजपा के 19 सभासद उम्मीदवारों के सामने पार्टी के ही ऐसे बागी लोग चुनाव लड़ रहे थे, जिन्हें टिकट नहीं मिल पाया था। इस आपसी लड़ाई में पार्टी का ही नुकसान हुआ। सपा ने सभासद के उम्मीदवारों को सिंबल देने के बाद उनसे वापस ले लिए थे। शायद इसी वजह से सपा का केवल एक ही सभासद चुनाव जीत पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजनौर पालिका के सभासद
वार्ड संख्या- नाम- दल
1- कांति देवी बसपा
2- डोली भाजपा
3- प्रभाकर सपा
4- प्रिंस रवि निर्दलीय
5- बवीता भाजपा
6- शानू जिंघाला निर्दलीय
7- सुजीत भाजपा
8- बानो निर्दलीय
9- बरखा भाजपा
10- आशो निर्दलीय
11- शमशाद निर्दलीय
12- नीरज शर्मा भाजपा
13- तरुणा निर्दलीय
14- संजय विश्नोई निर्दलीय
15- सचिन गुप्ता निर्दलीय
16- अमित ठाकुर भाजपा
17- पर्णिता निर्दलीय
18- दीपक अग्रवाल भाजपा
19- मनोज निर्दलीय
20- वंदना भाजपा
21- राजवीर निर्दलीय
22- अफजाल निर्दलीय
23- घनश्याम भाजपा
24- तुफैल निर्दलीय
25- जुबैर निर्दलीय
26- जुल्फकार बेग निर्दलीय
27- मोहम्मद कासिम निर्दलीय
28- मोहम्मद शारिक निर्दलीय
29- लक्ष्मी वर्मा निर्दलीय
30- नरगिस निर्दलीय
31- मोहम्मद आदिल निर्दलीय
32- अफसाना निर्दलीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed