{"_id":"5cd0896fbdec22070d458f3d","slug":"201557170543-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने दो मासूम बेटियों के साथ जहर पीकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने दो मासूम बेटियों के साथ जहर पीकर की खुदकुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने दो मासूम बेटियों के साथ जहर पीकर की खुदकुशी
नहटौर (बिजनौर)। पति के शराब और सट्टाबाजी की लत से पेरशान एक महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों को जहर देने के बाद खुद जहर खाकर खुदकुशी कर ली। परिवार में एक साथ तीन मौत से कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जहरीले पदार्थ के नमूने लिए। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
क्षेत्र के गांव गिलाड़ा निवासी निर्दोष कुमार की शादी करीब नौ वर्ष पूर्व धामपुर क्षेत्र के गांव मिलक जहांगीराबाद निवासी करन सिंह की पुत्री संगीता से हुई थी। ग्रामवासियों के मुताबिक निर्दोष अपने बड़े भाई कैलाश के तेल टैंकर पर परिचालक का काम करता है। वह शराब व जुएं खेलने का आदी है। उसकी इसी लत को लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद रहता था। पत्नी के साथ मारपीट करना आम बात थी। महिला करीब दस दिन पूर्व बच्चों के साथ मायके गई थी। रविवार की शाम को निर्दोष, संगीता और चारों बच्चों को घर लाया था। निर्दोष खाना खाने के बाद दस वर्षीय पुत्र ऋषभ, नौ वर्षीय अनिकेत के साथ ऊपरी मंजिल के कमरे में सोने चला गया, जबकि संगीता चार वर्षीय पुत्री ज्योति और तीन वर्षीय माही के साथ नीचे के कमरे में सो गई। संगीता ने रात में किसी समय जहर को एक गिलास में घोलकर अपनी दोनों पुत्रियों के पिलाकर खुद भी पी लिया। रात करीब डेढ़ बजे जब उसका एक पुत्र नीचे के कमरे में आया तो संगीता बेड से नीचे पड़ी हुई थी । पुत्र के बताने पर निर्दोष कमरे में गया। संगीता व दोनों पुत्रियां बेसुध हालत में पड़ी हुई थी। परिजन तीनों को लेकर निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां संगीता व ज्योति को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुत्री माही की सांस चल रही थी। परिजन उसे कई अस्पतालों में ले गए, लेकिन उसने भी दम तोड़ दिया। तीनों की मौत होने पर संगीता के मायके वालों और पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने गांव जाकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर गिलास व कमरे से जहर के नमूने लिए। सीओ धामपुर महावीर सिंह रजावत ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। मायकेवालों और परिजनों ने कोई कार्रवाई नहीं करने की सहमति बनने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल जीत सिंह का कहना है कि मृतका के पति को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
दोनों बेटे पास होते तो उन्हें भी जहर दे देती मां
गनीमत रही कि निर्दोष दस साल के पुत्र ऋषभ व नौ साल के अनिकेत के साथ ऊपरी मंजिल के कमरे में सोने चला गया। दोनों बेटों को उनकी मां संगीता के पास नहीं छोड़ा। वरना संगीता दोनों बेटों को भी जहर दे देती। आशंका जताई जा रही कि संगीता ने पहले दोनों मासूम बेटी को जहर दिया और इसके बाद खुद जहर पिया। दोनों बेटे संगीता के पास होते तो उन्हें भी जहर देकर मार डालती।