{"_id":"5cbcbd37bdec2213f80184c1","slug":"201555873079-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘प्रभु यीशु के आदर्शों को जीवन में उतारें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘प्रभु यीशु के आदर्शों को जीवन में उतारें’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘प्रभु यीशु के आदर्शों को जीवन में उतारें’
कालागढ़। भिक्कावाला के कैथोलिक सेंट मेरी चर्च में ईस्टर पर्व परंपरागत रूप से मनाया गया। इस अवसर पर प्रभु यीशु के जीवन आदर्शों को अपनाकर भाईचारे का समाज बनाने पर बल दिया गया।
भिक्कावाला के कैथोलिक सेंट मेरी चर्च में प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने की घटना को एक लघुनाटिका के माध्यम से दिखाया गया। पल्ली पुरोहित फादर जोंस वर्गीस व फादर मैलविन ने विशेष पूजा किया। इस अवसर पर चर्च परिसर में जुलूस भी निकाला गया। देर रात में चर्च में रोशनी की गई। सहायक पल्ली पुरोहित फादर मैलविन ने इस अवसर पर चर्च प्रोविंस के नए पदाधिकारियों को उनकी मिलने वाली जिम्मेदारियों के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में सेंट मेरी कान्वेंट की सिस्टर्स, युवा संगठन व क्षेत्र के ईसाई समुदाय के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
हमें जीवंत प्रभु के आदर्शों को अपनाना है : फादर जोंस वर्गीस
पल्ली पुरोहित फादर जोंस वर्गीस ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा कि प्रभु यीशु ने हंसते-हंसते अपने आपको क्रूस पर चढ़ा दिया। कालाहारी पहाड़ी की कष्टकारी यात्रा को सहन करने के बाद वह फिर से दुनिया के कष्टों को दूर करने के लिए हमारे बीच आ गया। वह जीवंत प्रभु हैं। हम उसमें विश्वास है। उसके जीवन आदर्शों को अपनाते हुए जीवन के सभी कष्टों व दुखों से मुक्ति पाते हैं। सभी को उसके आदर्शों पर चलना है।
विज्ञापन
दुनिया में प्यार और भाईचारे से ही बनेगा आदर्श समाज
सहायक पल्ली पुरोहित फादर मैलविन ने कहा कि सारा संसार आज विभिन्न कष्टों से जूझ रहा है। ऐसे में समाज व दुनिया को भाईचारे और प्यार की आवश्यकता है। प्यार व भाईचारे से एक आदर्श समाज बनता है।