फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रैली निकालकर मतदान के लिए जागरूक किया

रैली निकालकर मतदान के लिए जागरूक किया

Sat, 30 Mar 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
रैली निकालकर मतदान के लिए जागरूक किया
रैली निकालकर मतदान के लिए जागरूक किया
विज्ञापन

कोतवाली देहात। ग्राम विकास, पंचायत विभाग, आशा, आंगनबाड़ी और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कस्बे में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली से पूर्व विकास खंड अधिकारी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत खुली प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ किया।
विकासखंड कोतवाली के प्रांगण में शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, स्वयं सहायता समूह की महिला, ग्राम विकास और पंचायत विभाग के कर्मचारी ब्लाक प्रांगण में एकत्र हुए। बीडीओ अंबरीश कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कस्बे के मुख्य मार्ग पर मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से मतदाताओं को शतप्रतिशत मतदान के प्रति जागरूक किया। इसके बाद प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन के अवसर पर स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा कृष्णा देवी, कोषाध्यक्ष रेखा देवी, समूह के एडीओ आईएसबी राजकुमार, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला मैनेजर अखिलेश कुमार, ब्लॉक मैनेजर ऋतु, महेश कुमार, डीआरपी मोरिस, डीसी ज्ञान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, दयानंद इंटर कॉलेज कोतवाली के छात्रों ने भी जागरूक रैली निकाली। दयानंद इंटर कॉलेज कोतवाली के छात्र/छात्राओं ने शुक्रवार को नजीबाबाद तिराहे, कोतवाली-नहटौर तिराहा होते हुए रैली के माध्यम से मतदाताओं से मतदान करने का आह्वान किया। इस दौरान प्रधानाचार्य अशोक कुमार त्यागी, प्रबंधक अमन सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य राजेश कुमार विश्नोई, अध्यापक रामकिशन, शिवलाल सिंह, अंजुल सिंह, अर्जुन सिंह और दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed