{"_id":"5c72e9c7bdec227390332c0b","slug":"201551034823-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव सैनिकों ने की अतिक्रमण हटवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव सैनिकों ने की अतिक्रमण हटवाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिव सैनिकों ने की अतिक्रमण हटवाने की मांग
नहटौर। शिव सैनिकों ने पुलिस को ज्ञापन देकर महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर नगर के विभिन्न चौराहे से अतिक्रमण हटवाने और रास्तों पर स्थित मीट की दुकानें बंद कराने की मांग की।
शिवसेना के जिला महासचिव विनोद चौहान के नेतृत्व में शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन पुलिस को सौंपते हुए कहा कि नहटौर के झालू, हल्दौर चौराहे के अलावा नहटौर कोतवाली नूर्पुर पैजनिया मार्ग पर अतिक्रमण होने से कांवड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने इन स्थानों से शीघ्र अतिक्रमण हटवाने और रास्तों पर स्थित मीट की दुकानें बंद कराने की मांग की ।इस मौके पर रणवीर सिंह, संजय सिंह, रूपेश चौहान, हरिओम सैनी, कोमल, अरुण कुमार, दीपक, तुलाराम सिंह, सोनू आदि ने भाग लिया ।