फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   वितविहीन शिक्षको का दिल्ली में हुआ आंदोलन सफल: सुशील कुमार

वितविहीन शिक्षको का दिल्ली में हुआ आंदोलन सफल: सुशील कुमार

Wed, 09 Jan 2019 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
वितविहीन शिक्षको का दिल्ली में हुआ आंदोलन सफल: सुशील कुमार
केंद्र सरकार ने वित्तविहीन शिक्षकों को दिया आश्वासन
विज्ञापन

धामपुर। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के मुरादाबाद मंडल के प्रवक्ता सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार ने उनकी समस्या को गंभीरता से लिया है। केंद्र सरकार की ओर से सरकार के मीडिया प्रभारी को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। भरोसा दिया है कि केंद्र सरकार इस मुद्दे को जल्द सुलझाने का प्रयास करेगी। 15 दिन में हुई प्रगति से महासभा को अवगत कराया जाएगा। सात जनवरी को दिल्ली में हुए आंदोलन से वापस आने पर बुधवार को सुशील कुमार ने मीडिया से बात की। मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से महासभा के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया गया। जिसमें प्रदेशाध्यक्ष/शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी और एमएलसी संजय कुमार मिश्रा आदि शामिल रहे। ज्ञापन में प्रदेश के सभी 21 हजार वित्तविहीन कॉलेजों में कार्यरत साढ़े तीन लाख शिक्षकों को पूर्णकालिक शिक्षक का दर्जा देकर समान कार्य के बदले समान वेतन मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed