फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   3703 अभ्यर्थियों ने छोड़ी शिक्षक भर्ती परीक्षा

3703 अभ्यर्थियों ने छोड़ी शिक्षक भर्ती परीक्षा

Mon, 30 Jul 2018 12:29 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
3703 अभ्यर्थियों ने छोड़ी शिक्षक भर्ती परीक्षा
अमरोहा। लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा से 3703 अभ्यर्थियों ने किनारा कर लिया। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। सात सेक्टर और 21 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की देखरेख में परीक्षा हुई। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की केंद्रों पर लंबी लाइन लग गई। तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों के अंदर लिया गया। अभ्यर्थियों केे बैग, मोबाइल बाहर ही जमा करा लिए गए।
विज्ञापन

रविवार को जनपद के 21 परीक्षा केंद्रों पर लोक सेवा आयोग द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा कराई गई। परीक्षा केंद्रों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। परीक्षा नोडल अधिकारी व एडीएम वंश बहादुर के अलावा सात सेक्टर और 21 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की देखरेख में हुई। परीक्षा के दौरान अफसर परीक्षा केंद्रों और कक्षों में चक्कर लगाते है। केेंद्रों पर तैनात पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों केे भटकने नहीं दिया गया। अधिकारियों कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरे के जरिए परीक्षा केंद्र कक्षों में अभ्यर्थियों पर नजर बनाए रहे। एडीएम वंश बहादुर ने बताया कि जनपद में 9888 अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए पहुंचना था लेकिन 6185 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंच सके। 3703 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल संपन्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed