{"_id":"5b5236c44f1c1b3b5a8b6181","slug":"201532114628-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से बिजली कटौती की समस्या से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से बिजली कटौती की समस्या से ग्रामीण परेशान
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूखालू। उमस भरी गर्मी में बुरावली विद्युत फीडर से जुड़े गांवों को दो दिन से बिजली कटौती की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस कारण किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली नहीं आने से किसानों की फसलें सूख रही हैं।
बुरावली विद्युत फीडर से जुड़े गांव हाकमपुर, दौलतपुर, गांगटकोला, रूस्तमपुर, रूखालू, सिरसा गुर्जर, पिपलौती, गंगवार, सिकरौली, मंगरौला, मंगरौली, हथियाखेड़ा, रूद्रपुर आदि गांवों के लोग दो दिनों से बिजली कटौती की समस्या से परेशान हैं। इससे किसान अपनी फसलों की सिंचाई भी नहीं कर पा रहे हैं। इस उमस भरी गर्मी में बिजली नहीं होने से लोग गर्मी से परेशान हैं। बिजली नहीं आने से लोग रात को सो नहीं पा रहे हैं। कई बार बुरावली विद्युत फीडर पर किसान धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। लेकिन बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है।