{"_id":"5b3d1b9b4f1c1b05278b4992","slug":"201530731419-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन कब्जामुक्त नहीं हुई तो एसडीएम कार्यालय पर अनशन करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन कब्जामुक्त नहीं हुई तो एसडीएम कार्यालय पर अनशन करने की चेतावनी
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग
धामपुर। नहटौर थाने के गांव फलौदा निवासी यशवीर सिंह पुत्र चेतराम सिंह ने बताया कि उसकी माहू नंगली में छह बीघा जमीन है। इस जमीन पर उसके गांव के कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए वह कई बार एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे चुका है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। अधिकारी उसके प्रार्थना पत्रों पर अपने अधीनस्थों को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने को आदेश निर्गत कर देते हैं। लेकिन इन आदेशों पर कोई अमल नहीं होता है। यशवीर सिंह ने जल्द समस्या का निदान न होने पर एसडीएम धामपुर के कार्यालय पर अनशन करने की चेतावनी दी है। एसडीएम आलोक कुमार यादव का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। शिकायत आएगी तो न्याय संगत कार्रवाई की जाएगी।