फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने एसई बिजनौर को ज्ञापन सौपा

राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने एसई बिजनौर को ज्ञापन सौपा

Fri, 22 Jun 2018 11:44 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
राज्य विद्युत परिषद जूनियर  इंजीनियर संगठन ने एसई बिजनौर को ज्ञापन सौपा
धामपुर। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के कार्यकर्ताओं ने अधीक्षण अभियंता सीपी सिंह को ज्ञापन सौंपा है। इसमें संगठन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि धामपुर में विद्युत वितरण खंड द्वितीय के एक्सईएन अमित सक्सेना ने कई अनियमितताएं बरत रखी है। टीजीटू लाइनमैन कृष्ण कुमार शर्मा को एक्सईएन ने हरेवली का जेई का कार्यभार दे रखा है। जब शिकायत की गई तो उसे हटा दिया गया। आरोप है कि के के शर्मा ने शेरकोट, हरेवली, ढक्का कर्मचंद क्षेत्र में तैनाती के दौरान कई ऐसे बकायादारों को फिर से बिजली के कनेक्शन आवंटित कर दिए है जिनके बकाया जमा नहीं है। इस मामले में चीफ मुरादाबाद के आदेश पर जांच चल रही है। आरोप है कि दो साल बीतने के बाद भी जांच अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। ज्ञापन में स्पष्ट चेताया कि यदि जल्द ही सीएमडी और मुख्य अभियंता के आदेशों के अनुपालन में लंबित जांच प्रक्रिया को पूर्ण कर अनियमितताएं दूर नहीं हुई तो पांच जुलाई ने अभियंता संघ एसई के कार्यालय पर धरना देगा। ज्ञापन में जिला सचिव मितेश कुमार, तीरथ राज, दिग्विजय सिंह, खंडीय अध्यक्ष सतीश राणा, मंडल अध्यक्ष रणजीत मौर्य, बीएल वर्मा, राहुल मौर्य, हरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed