{"_id":"5b2d3c924f1c1bca228b6f77","slug":"201529691282-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण करने वालों को पुलिस ने खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण करने वालों को पुलिस ने खदेड़ा
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण करने वालों को पुलिस ने खदेड़ा
बिजनौर। अतिक्रमण करने वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को लोगों ने कई जगह फिर से अतिक्रमण कर लिया। पुलिस ने सड़क पर लाठियां फटकार कर अतिक्रमण करने वालों को खदेड़ा। फिर से अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। बृहस्पतिवार को एसडीएम ब्रजेश कुमार सिंह की अगुवाई में प्रशासन ने शहर में कई जगह से अतिक्रमण हटवाया था। शुक्रवार को फिर से लोग अतिक्रमण करने लगे। रोडवेज बस स्टैंड, त्रिमूर्ति चौराहे, राम के चौराहे और सब्जी मंडी में लोगों ने अतिक्रमण कर लिया। इसका पता शहर कोतवाल बिजेंद्र सिंह राणा को चला तो उन्होंने पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर अतिक्रमण करने वालों को लाठियां फटकार कर खदेड़ डाला। पुलिस की इस कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में खलबली मची रही।