फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   विकास की सुनामी से विपक्ष बौखलाया : सांसद

विकास की सुनामी से विपक्ष बौखलाया : सांसद

Wed, 20 Jun 2018 11:20 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
विकास की सुनामी से विपक्ष बौखलाया : सांसद
नजीबाबाद। भाजपा सांसद डॉ. यशवंत सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश में विकास की सुनामी से सपा सहित विपक्ष बौखलाया हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान में सहभागिता की अपील की।
विज्ञापन

लाला मगधूशरण सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा का नव मतदाता पंजीयन अभियान आयोजित किया गया। इसमें भाजपा सांसद डॉ. यशवंत सिंह ने कहा कि बहुमुखी विकास की सुनामी से भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है। इससे सपा सहित समूचा विपक्ष बौखलाया हुआ है। भाजपा ने सबके लिए मकान, शौचालय, खाद्यान्न, रसोई गैस, बिजली, बुर्जुगों के लिए पेंशन, विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति जैसी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अभियान चलाया है। बिजनौर में फोरलेन निर्माण, किसानों का कर्ज माफी सहित केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से विकास हो रहा है। जिलाध्यक्ष राजीव सिसोदिया ने नव मतदाता पंजीयन अभियान में एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले सभी युवाओं को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए जागरूक कराने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नव मतदाता बनाने के लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाना है। उन्होंने जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून को नव मतदाता बनाने के लिए अभियान में सहभागी बनने की सलाह दी।
विज्ञापन

मास्टर रमेश सिंह की अध्यक्षता और कुमुद कुमार के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में जिला मतदाता प्रमुख संदीप तायल, विक्रम सिंह, ओमकार चौधरी, छतरपाल सिंह, नितिन त्यागी, उदय चौधरी, पंकज शर्मा, ज्ञानेंद्र ठाकुर, कमल सैनी, वीरेंद्र शर्मा, जुगनेश, विक्रांत, मुकेश गुप्ता, रोहिताश, मनीष पाल, रितेश ठाकुर, दीपक कर्णवाल आदि भाजपाई उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed