फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने किया कार्यालयों का निरीक्षण

डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने किया कार्यालयों का निरीक्षण

Fri, 27 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने किया कार्यालयों का निरीक्षण
नजीबाबाद। डीएम के निर्देश पर एसडीएम के निर्देशन में नजीबाबाद, किरतपुर नगरपालिका सहित नगर पंचायतों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नगरपालिका परिषद नजीबाबाद के ईओ, जलकल अभियंता सहित तीन अनुपस्थित मिले, जबकि एक कर्मचारी बिना अवकाश प्रार्थनापत्र 13 अप्रैल से लगातार अनुपस्थित मिला।
विज्ञापन

डीएम अटल राय के निर्देश पर एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को प्रात: सवा दस बजे नजीबाबाद नगरपालिका परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईओ विनोद कुमार नगरपालिका कार्यालय पर उपस्थित नहीं थे। जलकल अभियंता मूलचंद, राजस्व निरीक्षक विपिन कुमार भी निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले। नगरपालिका का एक अन्य कर्मचारी दीपक कुमार भारती पिछले कई दिनों से अनुपस्थित है।
विज्ञापन

एसडीएम द्वारा प्रशासन को भेजी रिपोर्ट में दीपक भारती का नौ से 12 अप्रैल तक का अवकाश प्रार्थना पत्र मिलने तथा 13 से बिना अवकाश प्रार्थना पत्र कार्यालय से गायब रहने की बात कही गई है। नगर पंचायत जलालाबाद और साहनपुर में निरीक्षण के दौरान कर्मचारी मौजूद मिले। उधर, किरतपुर नगरपालिका परिषद का निरीक्षण 10:25 बजे नायब तहसीलदार चंद्रकांत त्रिपाठी ने किया। यहां भी सभी कर्मचारी उपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

नलकूप निरीक्षण पर था : ईओ
नजीबाबाद। नगरपालिका ईओ विनोद कुमार ने बताया कि एसडीएम के नगरपालिका के निरीक्षण के दौरान वे नलकूपों के निरीक्षण पर थे। उन्होंने हर्सवाड़ा, मोटाआम और पठानपुरा नलकूपों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed