{"_id":"5aaeae564f1c1b01768b6001","slug":"201521397334-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला योजना समिति का चुनाव 28 मार्च को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला योजना समिति का चुनाव 28 मार्च को
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। जिला योजना समिति के सदस्यों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। चुनाव 28 मार्च को होगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी के अनुसार चुनाव के लिए नामांकन 20 मार्च को प्रात: 11 बजे से शाम चार बजे तक होगा। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच शाम चार बजे के बाद से कार्य समाप्ति तक की जाएगी। नाम वापसी 24 मार्च को प्रात: 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगी। मतगणना 28 मार्च को ही दोपहर तीन बजे से कार्य समाप्ति तक होगी। जिला योजना समिति के सदस्य पद पर चुनाव लड़ने के लिए जिले की किसी भी नगर पालिका परिषद या नगर पंचायत से निर्वाचित होना आवश्यक है। चुनाव लड़ने के इच्छुक को जिला योजना समिति बिजनौर की निर्वाचक नामावली में भी दर्ज होना अनिवार्य है। साथ ही प्रस्तावकों और अनुमोदकों का नगर पालिका या फिर नगर पंचायत का सदस्य होना ही अनिवार्य है। प्रत्याशी को स्वयं ही अपना पर्चा दाखिल करना होगा। यदि कोई प्रत्याशी नगरीय निकाय में आरक्षित वर्ग से चयनित हुआ है और वह जिला योजना समिति के लिए अनारक्षित वर्ग से अपना आवेदन करना चाहता है तो वह निर्धारित शुल्क जमा कर नामांकन करा सकता है। कोई भी प्रत्याशी एक से अधिक पर्चा नहीं भर सकता है। यदि फिर कोई उम्मीदवार ऐसा करता है तो उसके सभी पर्चे निरस्त कर दिए जाएंगे।