फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ग्रामीण विद्युत निगम के अधिकारियों से नाराज, अवगत कराने पर भी नहीं बदले जर्जर तार

ग्रामीण विद्युत निगम के अधिकारियों से नाराज, अवगत कराने पर भी नहीं बदले जर्जर तार

Tue, 12 Dec 2017 12:25 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण विद्युत निगम के अधिकारियों से नाराज, अवगत कराने पर भी नहीं बदले जर्जर तार
धामपुर (ब्यूरो)। गांव भवानीपुर तरकौला के ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिकारियों के प्रति घोर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव और जंगल में बिजली की हाईटेंशन लाइन के जर्जर तारों को कई बार बदलवाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन निगम के अधिकारियों द्वारा सुनवाई नहीं की जा रही है। चेताया कि यदि उनकी समस्या का निदान नहीं हुआ तो उन्हें मजबूरी में आंदोलन को विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन

गांव के रणजीत सिंह, सुनील कुमार, रमेश कुमार, शिशुपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, सुभाष , पंकज कुमार, राजीव कुमार, ने बताया कि उनके क्षेत्र में बिजली की हाईटेंशन लाइन को बने काफी लंबा अरसा हो गया है। लाइन के बिजली के तार जर्जर अवस्था में है। जिसके कारण आए दिन टूटकर गिर जाते है। तरकौला और चाकरपुर के बीच में हाईटेंशन जर्जर तार रविवार को टूट कर गिर गया । जिससे बड़ा हादसे होने से टल गया। इन तारों के टूट कर गिरने से कई बार गन्ने के खेतों में आग लग चुकी है। किसानों का नुकसान हो चुका है। आरोप है कि बार बार अवगत कराने के बाद भी निगम कोई ध्यान नहीं दे रहा है। पिछले गांव में एक व्यक्ति बिजली के टूटे तार की चपेट में आने में जख्मी भी हो चुका है। ग्रामीणों ने निगम से जर्जर तारों को बदलवाने की मांग की है। चेताया है कि यदि उनकी समस्या का निदान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed