{"_id":"5a1710944f1c1bd9798be7da","slug":"201511461012-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सउदी से फोन पर दिया तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सउदी से फोन पर दिया तलाक
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दौर। गांव सोतखेड़ी निवासी एक विवाहिता को उसके पति ने सऊदी अरब से फोन पर तलाक दे दिया। महिला ने अपने पिता संग थाने पहुंचकर अपने पति पर विभिन्न आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव सोतखेड़ी निवासी शकील अहमद ने अपनी पुत्री नगमा का निकाह करीब तीन साल पूर्व हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के मसीत निवासी जमील अहमद के पुत्र बसीम अहमद से की थी। शकील अहमद के अनुसार उसका दामाद अपनी पत्नी को शादी के एक माह बाद अपने घर छोड़कर सऊदी अरब नौकरी करने चला गया। आरोप है कि उसके दामाद ने उसकी पुत्री को खर्चे के रूप में कोई रकम भी नहीं दी। विवाहिता कई महीनों से अपने मायके में रह रही है। इस मामले में लड़की और लड़के पक्ष के लोगों की पंचायत भी हुई। पंचायत भी कोई समाधान न निकाल सकी। कुछ दिन पूर्व वसीम ने अपनी पत्नी को फोन पर तलाक देकर संबंध विच्छेद कर लिया। नगमा का पिता बुधवार को अपने घर वापस लौटा। महिला ने फोन पर तलाक देने का मामला अपने पिता को बताया। बृहस्पतिवार की देर शाम विवाहिता अपने पिता संग थाने पहुंची। उसने अपने पति पर जान से मारने, दहेज में मोटी रकम मांगने व ससुराल में प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार गौड़ का कहना है कि मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।