{"_id":"5a15d11f4f1c1b4c528b5038","slug":"201511379231-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजीबाबाद, किरतपुर, जलालाबाद, साहनपुर में कई जगह किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजीबाबाद, किरतपुर, जलालाबाद, साहनपुर में कई जगह किया निरीक्षण
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव पर्यवेक्षक ने किया पोलिंग का निरीक्षण
- नजीबाबाद, किरतपुर, जलालाबाद, साहनपुर में कई जगह किया दौरा
फोटो - 22एनजेडबी01ए, 01बी
अमर उजाला ब्यूरो
नजीबाबाद।
जनपद के चुुनाव पर्यवेक्षक ने किरतपुर के अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए प्रेरित किया।
बुधवार सुबह 7:30 बजे निकाय चुनाव की मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। इसके कुछ देर बाद ही चुनाव प्रेक्षक वीके आनंद नगरपालिका परिषद किरतपुर के अतिसंवेदनशील प्लेस श्रेणी में रखे गए मतदान केंद्र मुस्लिम इंटर कॉलेज पहुंच गए। यहां उन्होंने मतदान के लिए की गईं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अलावा हिंदू इंटर कॉलेज, इंडिया पब्लिक स्कूल किरतपुर के निरीक्षण के साथ बाजार क्षेत्र का राउंड लेकर 8:15 बजे जलालाबाद के लिए निकल पड़े।
नगर पंचायत जलालाबाद में जलकल विभाग परिसर में 8:35 बजे पहुंचे उन्होंने व्यवस्थाओं को देखा। अभिकर्ता वसी ने उनके समक्ष मतदाता पर्ची में गड़बड़ियां होने की शिकायत रखी। वीके आनंद ने लाइन में लगे लोगों की मतदाता पर्ची को चेक किया। सुबह नौ बजे जीआईसी नजीबाबाद में निरीक्षण के बाद 9:50 बजे थाना परिसर में पड़ाव कर वह 10:40 बजे नगर पंचायत साहनपुर पहुंचे। राजा चरत सिंह इंटर कॉलेज का निरीक्षण करने के साथ उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. अरुणदेव जायसवाल से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि नजीबाबाद तहसील की नगर पंचायत साहनपुर में सबसे कम मतदाता हैं और सबसे अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।