फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   200 monkeys and 20 dogs were caught

Bijnor News: 200 बंदरों और 20 कुत्तों को पकड़ा

Sat, 26 Jul 2025 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 26 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
200 monkeys and 20 dogs were caught
अफजलगढ़ नगरपालिका द्वारा पकड़े गए कुत्ते। संवाद
अफजलगढ़। नगर व क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले में महिला की मौत के बाद प्रशासन जागा है। एसडीएम के निर्देश के बाद पालिका प्रशासन ने बंदरों व कुत्तों को पकड़वाने के लिए अभियान चलाया। बंदरों को चिड़ियापुर के जंगल, कुत्तों को एबीसी सेंटर भेजा गया है। बृहस्पतिवार को नगर से सटे गांव सलावतनगर के जंगल में आवारा कुत्तों के झुंड ने खेत में धान की निराई कर रही मुन्नी देवी (65) पर हमला कर दिया। कुत्तों ने महिला को नोच-नोचकर मार डाला था। ग्रामीणों ने डीएम से कुत्तों को पकड़वाने की मांग की थी। एसडीएम धामपुर ने बीडीओ सहित पालिका ईओ को कुत्तों व बंदरों को पकड़वाने के निर्देश दिए। शनिवार को पालिका ने कुत्तों व बंदरों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की गई। ईओ एसपी सिंह ने बताया कि करीब 200 बंदर, 20 कुत्तों को पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि बंदरों को चिड़ियापुर के जंगल में छोड़ा जाएगा, वहीं कुत्तों को एबीसी सेंटर बिजनौर भेजा गया है। वहां उनका वैक्सीनेशन व बधियाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान चलता रहेगा।

अफजलगढ़ नगरपालिका द्वारा पकड़े गए कुत्ते। संवाद

अफजलगढ़ नगरपालिका द्वारा पकड़े गए कुत्ते। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed