फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   200 Medical stores will be canceled

200मेडिकल स्टोर के लाइसेंस होंगे निरस्त

Fri, 26 May 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 26 May 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में जिले में दो सौ से अधिक मेडिकल स्टोर के लाइसेंस स्वत: ही निरस्त हो जाएंगे। यह लाइसेंस मेडिकल स्टोर मालिकोें की लापरवाही के चलते निरस्त होंगे। 
विज्ञापन

जिले में हजारों मेडिकल स्टोर हैं। प्रत्येक वर्ष मेडिकल स्टोर का लाइसेंस रिन्यूवल कराया जाता है। रिनुअल नहीं होने पर मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त हो जाते हैं। बिजनौर, धामपुर, चांदपुर, नगीना, नजीबाबाद, नूरपुर, हल्दौर, अफजलगढ़ समेत जिले के कई मेडिकल स्टोर मालिकों ने अपने लाइसेंस के रिन्यूवल के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। ऑनलाइन आवेदन करने वाले मेडिकल स्टोर मालिकों में से कुछ ने तो पत्रवली औषधि विभाग के कार्यालय में जमा करा दी, लेकिन कुछ मेडिकल स्टोर मालिकों ने ऑनलाइन रिन्यूवल के बाद पत्रवली कार्यालय में जमा नहीं कराई। इसके लिए विभाग से पत्रावली जमा नहीं कराने वाले मेडिकल स्टोर स्वामियों को नोटिस जारी किया जाता है, ताकि वह पत्रावली कार्यालय को जमा दें। लेकिन कई माह बीतने के बाद भी मेडिकल स्टोर स्वामियों ने नोटिस का जवाब नहीं दिया। इसके कारण जिलेभर में करीब दो सौ मेडिकल स्टोर के लाइसेंसों पर संकट आ गया है, और           यह लाइसेंस स्वत: ही निरस्त हो गए हैं। 
विज्ञापन


लापरवाही के कारण निरस्त होंगे लाइसेंस : डीआई   
ड्रग इंस्पेक्टर आशुतोष मिश्रा ने बताया कि मेडिकल स्टोर के लाइसेंस प्रत्येक वर्ष रिन्यूवल किया जाता है। इसके लिए मेडिकल स्टोर स्वामी को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद कार्यालय में अपनी पत्रावली जमा करनी होती है। इसी के आधार पर उनका लाइसेंस रिन्यूवल किया जाता है। लेकिन करीब दो सौ मेडिकल स्टोर स्वामियों ने रिन्यूवल के लिए ऑनलाइन किया, लेकिन पत्रवाली कार्यालय में जमा नहीं की। विभाग द्वारा भेजे गए नोटिस का भी उन्होंने जवाब नहीं दिया। अगर ऐसा होता है तो लाइसेंस स्वत: ही निरस्त हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed