फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   20 pilgrims returning from Haridwar injured as pickup vehicle collides with Fortuner

Bijnor News: पिकअप वाहन फॉर्च्यूनर से टकराया, हरिद्वार से लौट रहे 20 श्रद्धालु घायल

Sat, 16 May 2026 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
20 pilgrims returning from Haridwar injured as pickup vehicle collides with Fortuner
नहटौर। कोतवाली मार्ग स्थित ग्राम दरबारपुर पुलिया के पास बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे हरिद्वार से लौट रहे श्रद्धालुओं का पिकअप वाहन तथा फॉर्च्यूनर कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों समेत बीस अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 102 और 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

अमरोहा जनपद के श्रद्धालु गंगा स्नान कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोतवाली रोड पर दरबारपुर पुलिया के पास उनकी पिकअप सामने से आ रही नजीबाबाद क्षेत्र के गांव ताहरपुर निवासी देवेंद्र सिंह की फॉर्च्यूनर कार से टकरा गई। कार सवार नहटौर से अपने गांव लौट रहे थे। हादसे में कार सवार जसपाल सिंह (72) और देवेंद्र सिंह (55) निवासी ग्राम ताहरपुर थाना नजीबाबाद तथा पिकअप चालक पिंटू (31) निवासी ग्राम स्याली जागीर थाना हसनपुर जनपद अमरोहा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इनके अलावा जाटव कॉलोनी जोया निवासी राजकुमार (32), मुन्नी देवी (60) और पुष्पा (32), मुनव्वरपुर नंगला चौकी निवासी हरिओम (48), शौर्या (6) और कुमकुम (25), ग्राम टिगरिया भूड निवासी शीला देवी (30) और रिंकू (32), मायापुरी बस्ती गजरौला निवासी दयाराम (40) और राजा (8), ग्राम नंगली निवासी वासु (8) तथा ग्राम नौली निवासी श्यामलाल (60) समेत अन्य लोग घायल हो गए। सभी का सीएचसी में भर्ती होने पर उनका उपचार किया गया। वहीं, गंभीर घायल जसपाल सिंह, देवेंद्र सिंह और पिंटू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के चलते करीब 15 मिनट तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed