फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   20 murders by muneer, told to police

अब तक 20 लोगों की हत्या कर चुका है मुनीर

Tue, 02 Aug 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला बिजनौर
अमर उजाला बिजनौर Updated Tue, 02 Aug 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
20 murders by muneer, told to police
मंगलवार को बिजनौर में पुलिस लाइन में पूछताछ के लिए मुनीर को रिमांड पर ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में एनआईए अफसर तंजील अहमद व उनकी पत्नी फरजाना के  हत्याभियुक्त मुनीर ने रिमांड पर लेने के बाद पुलिस से कई चौंकाने वाले राज खोले। पुलिस का दावा है कि मुनीर ने 20 से ज्यादा मर्डर किए। हालांकि वह उसे स्वीकारने से हिचकिचाया।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में मुनीर ने बताया कि सड़क पर दौड़ता उसे कोई भी वाहन अगर पसंद आ गया तो उसने उसे ही अपना लिया। इसके लिए उसे चाहे वाहन चलाने वाले का मर्डर क्यों न करना पड़ा। मुनीर ने पुलिस को बताया कि अच्छी बाइक रखने का वह शौकीन रहा है। अगर वह अच्छी बाइक खरीदने की हैसियत में नहीं है और सड़क पर उसे बाइक दौड़ती दिखाई दी तो उसने बाइक का पीछा करके उसे लूट लिया। बाइक दौड़ाने वाले को मार डाला। ये ही हाल उसका कार को लेकर रहा।
विज्ञापन


पसंदीदा कार भी उसने इसी तरह ही हथिया ली। कार चालक को मार कर लूट ली। सड़क पर ड्यूटी करता कोई पुलिस कर्मी दिखाई दिया और उसकी पिस्टल पसंद आई. तो उसे लूटने में भी उसे देर नहीं लगी। चाहे पुलिस वाले को क्यों न मारना पड़े  पुलिस की मानेे तो मुनीर ने 20 से ज्यादा मर्डर किए होंगे। सब मर्डर को उगलने में मुनीर हिचकिचा रहा है। मुनीर अपनी मर्जी से सब कुछ बता रहा है। जिस बात को मन में आता है ,जवाब दे देता है। मन में नहीं आता तो नहीं जवाब देता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनीर पुलिस को पूछताछ के दौरान एक बात का एक ही बार जवाब दे  रहा है। दूसरी बार सवाल करने पर वह तैश में आ जाता है ओर पुलिस वालों की ओर घूर कर देख कर दोबारा सवाल का जवाब नहीं देता। मुनीर ने अपने इरादे पुलिस को साफ दिखा दिए हैं। अगर कोई सवाल मालूम करना है तो एक बार ही उसका जवाब मुनीर से मिलेगा।  मुनीर की इस आदत के कारण पूछताछ में दिक्कतें आईं। लेकिन पुलिस ज्यादा से ज्यादा राज उगलवाने के प्रयास में रही।
मुखबिरी पर किया था तंजील का कत्ल
एनआइए अफसर तंजील अहमद और उसकी पत्नी के हत्यारोपी मुनीर को मंगलवार की सुबह जेल से पुलिस ने रिमांड पर ले लिया। भारी सुरक्षा घेरे में पुलिस मुनीर को लेकर पुलिस लाइन पहुंची। पुलिस लाइन में डीआईजी मुरादाबाद ओंकार सिंह समेत कई अफसरों व पुलिस की कई टीम ने दिनभर मुनीर से पूछताछ की। मुनीर ने पूछताछ के दौरान पुलिस व अफसरों  को बताया कि तंजील का मर्डर उसने धामपुर पीएनबी कैश वैन की लूट में पुलिस का मुखबिरी करने पर किया था।

सोमवार को मुनीर का सीजेएम कोर्ट से पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर हो गया। मुनीर छह अगस्त तक रिमांड पर रहेगा। मंगलवार को पुलिस ने मुनीर को जेल से रिमांड पर ले लिया ओर पुलिस लाइन ले आई। पुलिस लाइन में एसपी देहात डॉ. राधेश्याम की अगुवाई में मुनीर से पूछताछ करती रही। दोपहर करीब 12.30 बजे डीआईजी मुरादाबाद ओंकार सिंह पुलिस लाइन पहुंचे। शाम करीब 4.30 बजे तक डीआईडी ने मुनीर से पूछताछ की। इसके बाद

डीआईजी मुरादाबाद वापस चले गए। डीआईजी के पूछताछ के दौरान एसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव ने भी मुनीर से आकर पूछताछ की।

क्राइम ब्रांच की टीम व स्योहारा पुलिस भी मुनीर से पूछताछ करने में जुटी रही। मुनीर ने  पूछताछ के दौरान पुलिस व अफसरों  को बताया कि तंजील का मर्डर उसने धामपुर पीएनबी बैंक कैश की लूट में पुलिस का मुखबिरी करने पर किया था। उसे शक था कि तंजील ने सब कुछ पुलिस को बताया है। मुनीर ने पुलिस को बताया कि धामपुर की कैश वैन से लूटा गया 91 लाख रुपये उसने तंजील मर्डर में जेल में बंद अपने साथी रिजवान को दे दिया है। तंजील मर्डर में प्रयुक्त पिस्टल लखनऊ  के एक मौलाना को दिया था, जो उसी के पास है। पुलिस पिस्टल बरामद करने में जुटी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed