{"_id":"625efc445bbc130c8c504abd","slug":"20-bighas-of-land-in-aurangpur-hriday-freed-from-possession-nazibabad-news-mrt585198750","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरंगपुर हृदय में 20 बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरंगपुर हृदय में 20 बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराया
विज्ञापन
नजीबाबाद के गांव औरंगपुर हृदय में ग्राम समाज की भूमि की पैमाइश करते लेखपाल।
- फोटो : NAZIBABAD
औरंगपुर हृदय में 20 बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराया
नजीबाबाद। तहसील क्षेत्र के गांव औरंगपुर हृदय में राजस्व टीम ने पैमाइश कर ग्राम समाज की 20 बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराया। उधर, गांव सिकरौडा में दूसरे दिन भी ग्राम समाज की भूमि को कब्जामुक्त कराने का अभियान जारी रहा।
तहसील प्रशासन को नजीबाबाद के गांव औरंगपुर हृदय में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा होने की सूचना मिली थी। तहसीलदार गोपेश तिवारी के नेतृत्व में राजस्व टीम ने गांव पहुंचकर ग्राम समाज की भूमि की पैमाइश की। पैमाइश में औरंगपुर हृदय की 20 बीघा भूमि पर ग्रामीणों का कब्जा मिला। राजस्व टीम में शामिल राजस्व निरीक्षक वेद प्रकाश, लेखपाल रामकरण, नरेश चौहान ने ट्रैक्टर से जमीन को जोतकर कब्जामुक्त कराया।
उधर, मंडावली के गांव सिकरौड़ा में दूसरे दिन भी अवैध कब्जा हटवाने का अभियान जारी रहा। राजस्व टीम में शामिल लेखपाल धर्मेंद्र कुमार, बृज नारायण, बलराज सिंह ने सिकरौडा की ग्राम समाज की भूमि पर खड़ी गन्ने की फसल को ट्रैक्टर से जुतवाकर कब्जा मुक्त कराया। तहसीलदार गोपेश तिवारी ने बताया कि सिकरौडा की 200 बीघा ग्राम समाज की भूमि को जोतकर कब्जामुक्त कराया गया है।