फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   1st installment of Kisan Samman Yojana

किसान सम्मान योजना की पहली किस्त जारी

Sun, 24 Feb 2019 11:51 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Sun, 24 Feb 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
1st installment of Kisan Samman Yojana
बिजनौर में तहसील में किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का प्रमाण पत्र देते अतिथिगण। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की पहली किस्त जारी कर दी है। 63 हजार 948 किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये भेजे गए हैं। किसानों के खाते में 12 करोड़ 78 लाख 96 हजार रुपये भेजे गए हैं। अभी बाकी किसानों की जांच भी की जा   रही है। पहली बार केंद्र सरकार की किसी योजना में इतनी बड़ी रकम किसानों के खाते में भेजी गई है। घोषणा से लेकर किसानों के      खाते   में रुपये भेजने में केवल 23 दिन का समय लगा है।
विज्ञापन

बजट में किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की घोषणा की गई थी। घोषणा के अंतर्गत 25 बीघा तक जमीन वाले किसानों को योजना का पात्र बनाया गया था। योजना में केंद्र सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि के रूप में छह हजार रुपये तीन किस्तों में भेजे जाने हैं। कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करने वाले किसानों को योजना का लाभ दिया जाएगा। घोषणा होने के साथ ही इस योजना का शासनादेश जारी कर कृषि व राजस्व विभाग के कर्मचारियों को किसानों की पात्रता की जांच में लगा दिया गया था। जिले में तीन लाख से ज्यादा किसानों के पंजीकरण थे। इनमें से पहले चरण में एक लाख से ज्यादा नाम शासन को भेजे गए थे, लेकिन कुछ कमियों के कारण शासन ने काफी नाम लौटा दिए थे। योजना में 63 हजार 948 किसान पात्र पाए गए। इन किसानों के खाते में रविवार को दो-दो हजार रुपये की किस्त भेज दी गई। किसानों के खातों में रविवार को 12 करोड़ 78 लाख 96 हजार रुपये भेजे गए हैं। जो किसान कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत नहीं हैं, राजस्व विभाग द्वारा  उनकी भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


तहसील में किसानों को बांटे प्रमाणपत्र
बिजनौर में  प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के पात्रों को तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रमाणपत्र बांटे गए। तहसील में किसानों के बीच प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम व गोरखपुर में हुए कार्यक्रम का प्रसारण दिखा गया। योजना के करीब 40 पात्रों को तहसील में बुलाया गया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने किसानों को प्रमाणपत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार किसी सरकार ने किसान की आय दोगुनी करने की योजना पर काम किया है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह, जिला प्रभारी आशु वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राममोहन अग्रवाल, डा.नवनीत गर्ग, विनय राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed