{"_id":"5c96800fbdec22143439c9f5","slug":"191553367055-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल जमा करने के लिए रविवार को भी खुलेंगे दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल जमा करने के लिए रविवार को भी खुलेंगे दफ्तर
विज्ञापन

नूरपुर। बिजली विभाग द्वारा चलाई जा रही ओटीएस योजना के खत्म होने में मात्र एक दिन शेष है, लेकिन अभी तक चांदपुर डिवीजन प्रथम के साढ़े आठ हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण नही कराया है। योजना में उपभोक्ताओं के पंजीकरण के लिए रविवार को भी सभी काउंटर खुले रहेंगे। योजना के खत्म होने के बाद विभाग बकाएदारों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई करने की योजना बना रहा है।
ओटीएस योजना में पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 25 मार्च है, लेकिन अभी भी चांदपुर डिवीजन प्रथम के साढ़े आठ हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने पंजीकरण नही कराया है। अधिशासी अभियंता अजय यादव के मुताबिक करीब 18 हजार उपभोक्ता योजना का लाभ ले चुके हैं। सोमवार को पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि है। अधिशासी अभियंता के अनुसार योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगो को दिलाने के लिए रविवार को भी काउंटर खुले रहेंगे। इसके लिए डिवीजन में चांदपुर, जलीलपुर, बास्टा एवं ककराला में काउंटर बनाए गए हैं। सभी काउंटर पर त्रुटिपूर्ण बिलों को भी ठीक किया जाएगा। कहा कि योजना खत्म होने के बाद भी बिल जमा न करने वालों के विरुद्घ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।