{"_id":"5c461649bdec22120179a4fc","slug":"191548097097-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका बोर्ड की बैठक में कोई प्रस्ताव नहीं हुआ पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका बोर्ड की बैठक में कोई प्रस्ताव नहीं हुआ पारित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका बोर्ड की बैठक में कोई प्रस्ताव नहीं हुआ पारित
बढ़ापुर। नगर पंचायत बोर्ड कमेटी की मासिक बैठक में कोई प्रस्ताव पारित नहीं हुआ। पंचायत की कर वसूली पर चर्चा के बाद बैठक समाप्त हो गई।
सोमवार को नगर पंचायत के सभाकक्ष में बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में सर्वप्रथम स्थानीय पंचायत कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक के पद पर संबद्ध हुए नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक इफ्तेखार आलम जैदी का अध्यक्ष आबिद अंसारी ने उपस्थित पंचायत सदस्यों से परिचय कराया। बैठक में वरिष्ठ लिपिक इफ्तेखार आलम जैदी ने बोर्ड कमेटी के समक्ष पंचायत के सालाना वसूली लक्ष्य में पिछड़ने और पंचायत की आय बढ़ाने के लिए कर वृद्धि व वसूली पर जोर दिया। इस बात पर पंचायत सदस्यों में सहमति नही बनी और इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। बैठक में कस्बे में विकास कार्य कराने, सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने आदि विषयों को लेकर बैठक में केवल विचार विमर्श ही किया गया और कोई प्रस्ताव पारित नही हो सका। पंचायत अध्यक्ष आबिद अंसारी की अध्यक्षता में हुई बोर्ड कमेटी की बैठक में नगमा आरिफ, एजाज अहमद, राहुल प्रताप, राहुल कश्यप, शकीला खातून, डौली देवी, अमर सिंह, रोशन जहां, नाहिद बेगम, मो. आरिफ आदि पंचायत सदस्य मौजूद रहे।