फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   भुगतान न मिलने से मिल की चलती चैन में कूद गए किसान

भुगतान न मिलने से मिल की चलती चैन में कूद गए किसान

Thu, 03 Jan 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
भुगतान न मिलने से मिल की चलती चैन में कूद गए किसान
मिल की चलती चेन पर कूदे किसान
विज्ञापन

हल्दौर। बिलाई मिल द्वारा बकाया भुगतान न किए जाने के विरोध में आजाद किसान यूनियन के प्रदर्शन किया। इस बीच कुछ आक्रोशित किसान मिल की चलती चेन में कूद गए। जिससे हड़कंप मच गया। मिल की चेन रोक कर किसानों को बाहर निकाला गया। किसानों ने मिल को बंद कराते हुए गन्ना महाप्रबंधक को बंधक बनाकर अपने बीच बैठा लिया। मिल द्वारा दस जनवरी तक शत प्रतिशत गन्ना भुगतान के आश्वासन पर धरना समाप्त किया।
बिलाई चीनी मिल पर किसानों का गत वर्ष का करीब 29 करोड़ का भुगतान बाकी है। चालू सत्र का भी गन्ना भुगतान किसानों को नहीं दिया गया है। गन्ने का भुगतान न मिलने से किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। बुधवार को आजाद किसान यूनियन के बैनर तले किसान बिलाई चीनी मिल गेट पर एकत्र हुए और हंगामा शुरू कर दिया। किसान वहां धरना देकर बैठ गए। जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह ने कहा कि मिल अधिकारी किसानों के गन्ने का भुगतान न कर उनका आर्थिक शोषण करने में लगे हैं। किसानों का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आक्रोशित किसान नरेंद्र ठाकुर, जोगेंद्र सिंह, युवराज सिंह, महाश्य घनश्याम सिंह, युवराज सिंह, जोगेंद्र सिंह मिल की चलती चैन में कूद गए। इससे मिल परिसर में हड़कंप मच गया। धरने में मौजूद किसानों का शोर सुनकर मिल कर्मचारियों ने चेन बंद की और उन्हें बाहर निकलवाया। किसानों ने मिल में पेराई बंद करा दी। किसानों ने अपनी मांगे पूरी कराने को लेकर मिलकर मौके पर पहुंचे गन्ना महाप्रबंधक परोपकार सिंह को बंधक बना कर धरने में अपने बीच बैठा लिया। आक्रोशित किसानों ने मिलकर गेट के कांटो पर गन्ने की ढुलाई बंद करा दी। मिल अधिकारियों ने सूचना आला अफसरों को दी। बाद में मिल अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर गत वर्ष के गन्ने का बकाया भुगतान दस जनवरी तक कराने व चालू सत्र के गन्ने का भुगतान 11 जनवरी से शुरू कराए जाने का किसानों को आश्वासन दिया। धरने की अध्यक्षता मूला सिंह फौजी व संचालन बिट्टू चौधरी ने किया। धरने में मास्टर गिरिराज सिंह, हाजी शकील अहमद, जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार, राजपाल भगत, जयपाल सिंह, महाशय घनश्याम सिंह, कैलाश शर्मा, कौशल कुमार, रजनीश कुमार, मुन्ना लाल शर्मा, नरेंद्र सिंह, अंकुर चौधरी, यामीन, मनोज कुमार, रोहित, श्रीधर आदि किसान मौजूद रहे। किसानों ने हंगामे के कारण करीब आठ घंटे मिल बंद रही। बाद में पेराई शुरू की गई।
विज्ञापन

भुगतान के बदले ले चीनी
हल्दौर। चीनी मिल अधिकारियों ने जरूरतमंद किसानों को भुगतान का नया फार्मूला निकाला। गन्ना महाप्रबंधक परोपकार सिंह ने बताया कि जरूरतमंद किसान अपने भुगतान की रकम के बराबर मिल से चीनी ले सकते हैं। किसान बाजार में चीनी बेचकर अपना खर्च पूरा कर सकते हैं। परोपकार सिंह के अनुसार ऐसे किसानों को संबंधित दस्तावेज मिल अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed