{"_id":"5c27c6a6bdec2256d4376185","slug":"191546110630-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे अथॉरिटी ने शुरू किया गड्ढा भरने का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे अथॉरिटी ने शुरू किया गड्ढा भरने का कार्य
विज्ञापन

नजीबाबाद। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने आखिरकार गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कर दिया है। राहगीरों को जी का जंजाल बने खस्ताहाल गड्ढों से जल्द निजात मिलेगी।
नजीबाबाद तीर्थ नगरी हरिद्वार तक पहुंचने का मुख्य द्वार है। काशीपुर-हरिद्वार और मेरठ-पौड़ी के नेशनल हाईवे पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे हैं। नगर क्षेत्र से गुजरने वाले दोनों हाईवे जलालाबाद तिराहे, मालन नदी पुल, अदब सिटी, भारत फ्लाईओवर से कोटद्वार दिशा की ओर, मालगोदाम तिराहे, मोटा आम सहित कई स्थानों पर खस्ताहाल है। कोहरे और गहरे गड्ढों यात्रियों के लिए सफर जोखिम भरा बना है। नागरिक लंबे समय से नेशनल हाईवे के गड्ढों से निजात दिलाने की शासन प्रशासन से मांग रहे थे। आखिरकार नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मालगोदाम, पूजा नर्सिंगहोम, मोटा आम सहित नगर के आसपास के हाईवे खस्ताहाल गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया है।