फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मुस्लिम इंटर कॉलेज किरतपुर ने विजय पताका फहराई

मुस्लिम इंटर कॉलेज किरतपुर ने विजय पताका फहराई

Thu, 04 Oct 2018 11:20 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
मुस्लिम इंटर कॉलेज किरतपुर ने विजय पताका फहराई
मुस्लिम इंटर कॉलेज किरतपुर बना विजेता
विज्ञापन

बिजनौर। क्रीड़ा भारती की ओर से आयोजित जनपदीय जूनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता में महात्मा गांधी मुस्लिम इंटर कॉलेज ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में जनपद के आठ स्कूलों की टीम द्वारा प्रतिभाग किया गया। राजकीय पॉलीटेक्निक बिजनौर के मैदान में जूनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता का अयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए खादी ग्रामोद्योग के उपाध्यक्ष के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री गोपाल अंजान ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग होते हैं। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में कृष्णा कॉलेज ने राजकीय पॉलीटेक्निक बिजनौर को 21-16, 21-18 से हराया। दूसरा मैच महात्मा गांधी मुस्लिम इंटर कॉलेज किरतपुर ने डीडीपीएस बिजनौर से 21-16, 21-18 से जीत लिया। तीसरे मुकाबले में वर्धमान कॉलेज ने वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज को 21-10, 21-14 से हराकर विजय पताका फहराई। इस अवसर पर क्रीड़ा भारती अध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह योगी, सचिव जैनेंद्र सिंह, देशराज सिंह, मोहम्मद यूनुस, मोहम्मद फहीम, अरविंद अहलावत, अनुराग बालियान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed