{"_id":"5bad26ae867a557f195f4a30","slug":"191538074286-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने की आकर्षक चित्रकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने की आकर्षक चित्रकारी
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्राओं ने की आकर्षक चित्रकारी
नजीबाबाद। मोहम्मद अली जौहर गर्ल्स इंटर कॉलेज में सेव फ्यूल विषय से चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने इंधन बचाने के प्रसंग से जुड़ी आकर्षक चित्रकारी से मनमोह लिया।
मोहम्मद अली जौहर गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या ज्योति शर्मा के निर्देशन में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। शिक्षिका शगुफ्ता रहमान, फरहा नाहिद की देखरेख में सेव फ्यूल विषय से 25 छात्राओं ने पेंटिंग के माध्यम से इंधन बचाने का संदेश दिया। प्रधानाचार्या ने इंधन बचाने के लिए बच्चों की सोच की प्रशंसा की।
प्रतियोगिता में आयशा, मिस्बाह, फरहीन, अनुष्का, रोजी, मनीषा, अलिशा, जोया, सुम्बल सहित अनेक बच्चों ने सेव फ्यूल विषय से चित्रकारी की। प्रधानाचार्या ज्योति शर्मा ने बताया कि जल्द ही चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बालिकाएं कल का भविष्य हैं। उन्हें सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक बनाने के लिए समय-समय पर प्रतिस्पर्धा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।